इंदौर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच RE-2 रोड (रिंग रोड ईस्ट-2) के अधूरे हिस्से का निर्माण पूरा कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने एक बार फिर रिमूवल कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुवार सुबह से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम सड़क निर्माण में बाधक मकानों को हटाने में जुटी है। कार्रवाई के दौरान शेष 130 बाधक मकानों को तोड़ा जा रहा है। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और एसडीएम घनश्याम धनगर भी मौके पर मौजूद हैं। पिछले दिनों कार्रवाई के दौरान पथराव की घटना को देखते हुए इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पहले भी हटाए गए थे बाधक मकान
RE-2 रोड निर्माण के लिए प्रशासन और नगर निगम की टीम पहले भी बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। अब सड़क के शेष हिस्से को निर्माण के लिए खाली कराने के उद्देश्य से बचे हुए बाधक मकानों को हटाया जा रहा है।

130 मकानों को तोड़ने की कार्यवाही जारी…
4.25 किमी लंबी सड़क, करीब एक किमी हिस्सा अधूरा
RE-2 रोड की कुल लंबाई 4.25 किलोमीटर और चौड़ाई 45 मीटर है। परियोजना के तहत करीब 3.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि लगभग एक किलोमीटर हिस्सा बाधक निर्माण के कारण लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इस परियोजना पर अब तक करीब 55 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। शेष हिस्से का निर्माण पूरा होने से सड़क का उपयोग शुरू करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अपने आशियानों को आखिरी बार मोबाइल में कैद करते हुए।
शिव नगर और शिव दर्शन नगर के परिवारों का होना है व्यवस्थापन
प्रशासन से पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार, शिव नगर के 80 मकानों में 117 परिवार और शिव दर्शन नगर के 55 मकानों में 72 परिवार निवासरत हैं। इन परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नीलगिरि परिसर में व्यवस्थापन किया जाना है। वहीं, पिपल्याहाना-बिचौली कांकड़ क्षेत्र के कई परिवारों को पहले ही आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
सड़क बनने से मिलेगी वैकल्पिक कनेक्टिविटी
RE-2 रोड का अधूरा हिस्सा पूरा होने से भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली चौराहा और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र के बीच वैकल्पिक कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। सड़क तैयार होने के बाद लोगों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। इससे प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
.
खबरें और भी हैं...
गड्ढों और सड़क पर पड़े निर्माण सामान की समस्या हुई: वार्ड 83 के पार्षद जितेंद्र राठौर बने 'पब्लिक स्टार'; आप भी करें 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट
1:25- कॉपी लिंक
शेयर
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की तैयारियां पूरी: मौसम भी रहेगा मेहरबान, सुरक्षा में टेक्नोलॉजी का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
1:08- कॉपी लिंक
शेयर
जलसंकट: सूखे की आहट में ये बर्बादी, लीक हो रहा 1 करोड़ लीटर पानी, इससे 3 टंकी भर जाए

- कॉपी लिंक
शेयर
वीआईपी नंबरों का क्रेज: 0001 नंबर तीन साल बाद फिर 5 लाख के पार, 5.63 लाख में बिका

- कॉपी लिंक
शेयर