Indian Oil Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में सुनहरा अवसर है। कंपनी के मार्केटिंग डिवीजन ने ट्रेड, टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 335 पदों पर भर्ती (Indian Oil Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
IOCL अप्रेंटिस भर्ती (Indian Oil Recruitment 2026) में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। टेक्निशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन साल का नियमित डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस (ITI) के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में दो साल का पूर्णकालिक ITI प्रमाणपत्र जरूरी है। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, B.Com, B.Sc या BBA की नियमित डिग्री मांगी गई है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी गई है, क्योंकि किसी भी वर्ग से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता (Indian Oil Recruitment 2026 Qualification) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
12 महीने की ट्रेनिंग, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। आवेदन के लिए 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल, जबकि डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों को NATS पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करें और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (मार्केटिंग डिवीजन) सर्च करके संबंधित भर्ती चुनें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kalash Sthapana Muhurat 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ समय जानने में न करें देरी, इस खास मुहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
- Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल का कितना पैसा मिलेगा
- CJP Jantar Mantar Protest Update: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, इस मशहूर यूट्यूबर को हिरासत में लिया