October 10, 2026

सलमान खान से पहले ये बड़े स्टार्स भी शुरू कर चुके हैं यूट्यूब चैनल, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

Bollywood Celebs YouTube Channel: बॉलीवुड के सितारे अब सिर्फ फिल्मों और टीवी के जरिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ रहते हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक के बाद अब यूट्यूब भी स्टार्स के लिए अपनी अलग पहचान बनाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है. हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने  यूट्यूब चैनल की शुरुआत की है. ऐसे में जानते हैं, उन बड़े-बड़े सेलेब्स के बारे में जो पहले से ही यूट्यूब पर मौजूद है. 

1. सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. फिल्मों के अलावा वो टीवी शो 'बिग बॉस' के जरिए भी दर्शकों के बीच काफी फेमस है. अब उनका नाम यूट्यूब से भी जुड़ गया है. भाईजान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' रखा है. वहीं, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें 'A से Z तक सब यहां मिलेगा' कहकर उन्होंने हिंट दिया कि उनके चैनल पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल सकता है. 

2. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

सलमान खान से पहले इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का मौजूद है. आलिया फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर फैंस को उनके प्रोफेशनल काम और पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां देखने को मिलती है. सोशल मीडिया के जरिए आलिया अपने फैंस के साथ जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. 

3. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. वो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं और अपने काम से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं. वहीं, यूट्यूब के जरिए भी उनके सफर, प्रोजेक्ट्स और खास मौकों से जुड़ी झलकियां फैंस को देखने को मिलती हैं. प्रियंका का करियर भारतीय फिल्मों से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है. ऐसे में उनके फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रहती है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, भाईजान का पहले वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज

4. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

कार्तिक आर्यन का नाम भी उन बड़े सेलेब्स में शामिल है, जिनका यूट्यूब चैनल है. एक्टर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान मजेदार वीडियो और पर्दे के पीछे की झलकियां शेयर करते रहते हैं. यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट कलाकारों को दर्शकों के साथ जोड़ता है. ऐसे में वीडियोज में कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग और उनका मजाकिया अंदाज फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है. यही वजह है कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहते हैं.

5. वरुण धवन (Varun Dhawan)

वरुण धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. उनके वीडियो में फिल्मों से जुड़ी गतिविधियों, प्रमोशन और अलग-अलग इवेंट की झलक देखने को मिलती है. हालांकि, हर कलाकार अपने यूट्यूब चैनल पर हर रोज वीडियो पोस्ट नहीं करते हैं. कई बार चैनल का इस्तेमाल खास प्रोजेक्ट या फिल्म के प्रमोशन के लिए भी किया जाता है.

क्यों यूट्यूब पर आ रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स?

दरअसल, यूट्यूब पर कलाकार अपनी पसंद का कंटेंट बना सकते हैं और सीधे फैंस तक पहुंच सकते हैं. फिल्मों में दर्शक सितारों को अलग-अलग किरदारों में देखते हैं, लेकिन यूट्यूब पर उन्हें उनकी जिंदगी और काम से जुड़ी कई दूसरी बातें जानने का मौका मिलता है. इसके जरिए कलाकार अपनी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को प्रमोट कर सकते हैं और फैंस से जुड़े रह सकते हैं. यही वजह है कि अब बॉलीवुड के सितारे भी यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से अफेयर से लेकर विनोद-मुकेश से शादी तक, ऐसी रही Rekha की जिंदगी की कहानी