August 30, 2026
1 सितंबर से मुंबई में दूध हुआ महंगा, LPG और FD को लेकर जानें क्या है सच
Published: Sunday, August 30, 2026, 10:04 [IST] मंगलवार, 1 सितंबर से मुंबई के आम परिवारों की जेब पर दोहरी मार पड़ने वाली है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने तबेले के थोक दूध के दाम में 9 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब यह 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके चलते खुदरा बाजार में दूध के भाव 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, मंगलवार तड़के एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की नई दरें भी जारी होंगी। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर 1 सितंबर से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम बदलने की जो खबरें वायरल हो रही हैं, उन पर बिल्कुल भरोसा न करें; भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का नया डिपॉजिट फ्रेमवर्क 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला है।
Read more