September 12, 2026

NSE IPO लम्बी रेस का घोड़ा! GMP में भी सुधार, नोट करें ब्रोकरेज की बातें

Sep 12, 2026 12:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • NSE IPO: अगले हफ्ते एनएसई का आईपीओ खुल रहा है
  • SAMCO ने आईपीओ को दांव लगाने की सलाह दी है
  • ग्रे मार्केट में आईपीओ 200 रुपये के पार पहुंच गया है
NSE IPO GMP Today Check price band

NSE IPO: एनएसई आईपीओ ओपन होने जा रहा है।

NSE IPO: दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार एनएसई का आईपीओ आ रहा है। आईपीओ 17 सितंबर को खुल जाएगा। 21 सितंबर तक एनएसई के आईपीओ पर दांव लगाया जा सकता है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये है। आईपीओ के साइज में कटौती हुई है। पहले 30,000 करोड़ रुपये इश्यू का साइज था। जोकि अब घटकर 22561 करोड़ रुपये हो गया है। ग्रे मार्केट में भी आईपीओ को लेकर काफी उथल - पुथल मची हुई है। मौजूदा जीएमपी 200 रुपये के पार है। अब जानते हैं कि इस आईपीओ पर दांव लगाने को लेकर एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

'लम्बी रेस का घोड़ा'

एनएसई के आईपीओ पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आईपीओ लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। शॉर्ट टर्म में बहुत उम्मीद नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आईपीओ की लिस्टिंग 10 प्रतिशत के प्रीमियम के आस-पास होती है तो अच्छी बात है। इस आईपीओ का असली टेस्ट 6 महीने के बाद होगा। जब प्री-आईपीओ इनवेस्टर्स से शेयरों की बिक्री पाबंदी हटेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तब शेयरों की बिकवाली देखने को मिल सकती है।

सब्सक्राइब करने की दी सलाह

ब्रोकरेज फर्म SAMCO ने एनएसई के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। इसके पीछे की वजह लीडरशिप, वित्तीय स्थिति, हाई मार्जिन और कर्ज मुक्त बैलेंस शीट है। अपर प्राइस बैंड पर एनएसई 42.89x FY2026 के वैल्यूएशन पर है। हालांकि, एनएसई की डेरिवेटिव्स पर निर्भरता निवेशकों चिंतित कर रहा है।

वित्तीय मजबूत स्थिति भी निवेशकों को कर रही आकर्षित (NSE Results)

एनएसई के सबसे मजबूत पक्षों में वित्तीय स्थिति है। वित्त वर्ष 2024 के दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की इनकम 16352.06 करोड़ रुपये थी। जोकि वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 18713.37 करोड़ रुपये हो गई है। पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू इस बार 13.10 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के बाद 4560 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, प्रॉफिट (टैक्स भुगतान) के बाद यह 3120 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA 3594 करोड़ रुपये रहा है।

SAMCO को एक और बात की टेंशन है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू में 47 प्रतिशत का योगदान महज 10 प्रतिशत का है। इसमें से भी टॉप 3 का कॉन्ट्रीब्यूशन 21.92 प्रतिशत रहा है।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी (NSE IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 218 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 12 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। कल शाम के मुकाबले आज एनएसई आईपीओ में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less