Sep 13, 2026 09:05 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को कोई भी बदलाव कंपनियों ने नहीं किया है
- आखिरी बार दाम में बढ़ोतरी 1 सितंबर को देखने की मिली थी

LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर के दाम में पुराने स्तर पर ही हैं।
LPG Price Today: भारत में आज रविवार को पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। आखिरी बार 1 सितंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया था। हालांकि, यह बढ़ोतरी 11 रुपये तक ही थी। उसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं।
घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट? (Domestic Cylinder Price)
दिल्ली में आज रविवार को घरेलू सिलेंडर का दाम 942 रुपये है। वहीं, कोलकाता में 968 रुपये में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर मिल रहा है। मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में सिलेंडर बिक रहा है। बता दें, लखनऊ में 979.50 रुपये में घरेलू सिलेंडर आज मिल रहा है।
जम्मू-कश्मीर में 1058 रुपये
अरुणाचल प्रदेश में 957 रुपये
असम में 976 रुपये
बिहार के बेगूसराय में 1021 रुपये
चंडीगढ़ - 951.50 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट (Commercial Cylinder Price Today)
दिल्ली में - 2747.50 रुपये
कोलकाता - 2884 रुपये
मुंबई - 2701 रुपये
चेन्नई - 2916.50 रुपये
गुरुग्राम - 2764.50 रुपये
नोएडा - 2747.50 रुपये
बेंगलुरू - 2832 रुपये
भुवनेश्वर - 2919 रुपये
चंडीगढ़ - 2769.50 रुपये
हैदराबाद - 2996 रुपये
जयपुर -2776 रुपये
लखनऊ - 2870 रुपये
पटना - 3029 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 2784 रुपये
जुलाई और अगस्त में सस्ता हुआ था सिलेंडर
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में जुलाई और अगस्त के महीने में गिरावट देखने को मिली थी। जुलाई के महीने में कंपनियों ने 180 रुपये और अगस्त के महीने में 209 रुपये तक की कटौती की थी। हालांकि, सितंबर में फिर से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया गया था।
बदल गया बुकिंग का नियम (LPG booking Rule)
एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग के नियमों में काफी बदलाव हो चुका है। अब बिना केवाईसी किए कोई भी नया सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा बुकिंग ऑनलाइन हो गई है। उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन करना होता है। जिसके बाद ओटीपी आता है। ध्यान रहे कि ओटीपी का वेरिफिकेशन गैस एजेंसी पर ही जाकर करें। कोई भी कंपनी फोन के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन नहीं करवाती है।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो युद्ध शुरू होने के बाद कीमतों में सिर्फ दो बार इजाफा ही हुआ है। एक बार दाम मार्च में बढ़ाए गए थे। तब रेट 60 रुपये महंगा हो गया था। दूसरी बार कीमतों में जून के महीने में बढ़ोतरी हुई थी। अबतक रेट 89 रुपये बढ़ा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less