September 12, 2026

Oracle Layoff: ओरकेल करेगा एक और छंटनी, अबतक 21000 कर्मचारियों को कंपनी ने निकाला

Sep 12, 2026 04:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Oracle Layoff: ओरेकल ने इस साल अबतक 21000 कर्मचारियों को निकाला है
  • अब आने वाले समय में एक और छंटनी देखने को मिल सकती है
Oracle Layoffs

Oracle फिर से करेगा छंटनी

Oracle Layoff: दिग्गज कंपनी ओरेकल आने वाले समय में और छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की योजना में और नौकरियों की कटौती शामिल है। मौजूदा समय में ओरेकल बड़े स्तर पर एआई के लिए डाटा सेंटर में निवेश कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनी को बड़ा फंड चाहिए। जिससे यह काम तेजी से बिना प्रभावित हुए चलता रहे।

और अधिक छंटनी के लिए रहें तैयार

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 2026 के रिस्ट्रक्चरिंग प्लान में कुल 2.8 बिलियन डॉलर खर्च होंगे। इसमें नौकरियों की कटौती भी शामिल है। बता दें, कंपनी जो पैसा खर्च कर रही है उसमें नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों का भुगतान भी शामिल है। ओरकेल का कहना है कि इस प्लान पर पहले ही 2.1 बिलियन डॉलर खर्च किया गया है। अब 700 मिलियन डॉलर और खर्च किया जाएगा। यानी आने वाले समय में कंपनी और छंटनी कर सकती है।

कंपनी पर खर्च का दबाव अधिक

इस समय ओरेकल काफी खर्च से जूझ रही है। जिसकी वजह से उसपर दबाव बढ़ा है। कंपनी अपने ग्राहक जैसे ओपनएआई के लिए बड़े डाटा सेंटर बना रही है। जिसपर खूब निवेश किया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में नगदी बचाने के लिए ओरेकल ने बड़ी संख्या में छंटनी की थी। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक और छंटनी की योजना पर काम कर रही है।

मई के अंततक ओरकेल के पास अमेरिका में कुल 49000 कर्मचारी थी। वहीं, दुनिया भर में उसके पास 92000 कर्मचारी काम कर रहे थे। जोकि साल की शुरुआत की तुलना में 21000 कम है।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less