September 11, 2026

बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, कई दिग्गज बैंकों में बदलेंगे CEO

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अगले करीब डेढ़ साल में नेतृत्व स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कम से कम 6 बड़े भारतीय बैंकों में 2027 के अंत तक CEO और शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैसले होने हैं. ऐसे में बैंकों के बोर्ड के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती सही उत्तराधिकारी चुनने की है. Read more

September 11, 2026

IND vs AFG T20: मैच देखने के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान, ₹299-₹399 में मिलेगा डेटा और OTT का पूरा फायदा

IND vs AFG T20: मैच देखने के लिए बेस्ट रिचार्ज प्लान, ₹299-₹399 में मिलेगा डेटा और OTT का पूरा फायदा Published: Friday, September 11, 2026, 12:16 [IST] भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में खेली जा रही है। इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग FanCode पर और TV टेलीकास्ट Sony Sports पर उपलब्ध है। मैच लाइव देखने के लिए फैंस तेजी से रीचार्ज करा रहे हैं, इसलिए इस समय ₹299 और ₹399 से कम वाले बेस्ट प्लान जानना बेहद जरूरी है। हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, प्लान के बेनेफिट्स और फेयर-यूसेज लिमिट्स को अच्छी तरह वेरीफाई किया है ताकि आपकी लाइव स्ट्रीमिंग बिना किसी रुकावट के चलती रहे। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान बेस्ट रहेगा और किन छुपी हुई शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है। Read more

September 11, 2026

ग्रे मार्केट में बिगड़ी NSE के शेयरों की चाल, लुढ़ककर 191 रुपये पर पहुंचा प्रीमियम

Sep 11, 2026 10:24 am ISTलाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें ग्रे मार्केट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों का प्रीमियम लुढ़ककर 191 रुपये पहुंच गया हैकुछ दिन पहले NSE के शेयर ग्रे मार्केट में 310 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थेNSE का आईपीओ दांव लगाने के लिए 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर तक ओपन रहेगाNSE के आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 से 1785 रुपये है। Read more

September 11, 2026

सोने-चांदी के भाव भी तेल की आग में 'पिघले', आज 10 ग्राम गोल्ड का इतना रह गया दाम

MCX Gold Silver Prices: तेल की आग में सोना-चांदी भी पिघल रहे हैं। सोने-चांदी के भाव एक बार फिर धड़ाम हो गए हैं। घरेलू कमोडिटी मार्केट में आज 10 ग्राम सोने का भाव 1265 रुपये सस्ता होकर 150935 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी के रेट में बड़ी गिरावट है। आज एसीएक्स सिल्वर 2800 रुपये टूटकर 231050 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोने-चांदी के ये रेट स्पॉट प्राइस नहीं है। ये वायदा भाव हैं। एमसीएक्स पर जो रेट चल रहे हैं, उसके आसपास ही सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट खुलते हैं। Read more

September 10, 2026

₹100 बढ़ा इस शेयर का टारगेट प्राइस, दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

Sep 10, 2026 07:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत अभी 747.35 रुपये हैICICI सिक्योरिटीज का मानना ​​है कि इस शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश हैनेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत 747.35 रुपये है Read more

September 10, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में फिर लगी आग! पहुंचा 105 डॉलर पार, चीन पर टिकी दुनिया की नजरें

कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत नहीं मिलने के बीच 10 सितंबर को ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया. यह 25 मई 2026 के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर है. ब्रेंट क्रूड की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है. इससे पहले बुधवार को भी ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी. 10 सितंबर को शाम 6:55 बजे भारतीय समय के मुताबिक ब्रेंट क्रूड करीब 4% बढ़कर 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. Read more

September 10, 2026

19 सेशन में 87% रिटर्न, दोगुना होने के करीब निवेशकों का पैसा; 20% अपर सर्किट लगा

Molbio Diagnostics Share Price: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई मोल्बियो डायग्नोस्टिक्स (Molbio Diagnostics) ने अपने निवेशकों को बेहद कम समय में शानदार रिटर्न दिया है। 10 सितंबर 2026 (गुरुवार) को कंपनी के शेयरों में 20% का अपर सर्किट लगा और स्टॉक ₹1,509.40 के स्तर पर पहुंच गया। IPO के दौरान जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर ₹807 के इश्यू प्राइस पर मिले थे, उनके लिए यह तेजी खास तौर पर महत्वपूर्ण है। मौजूदा भाव पर शेयर IPO कीमत से करीब 87% ऊपर पहुंच चुका है, यानी लिस्टिंग के सिर्फ 19 कारोबारी सत्रों में निवेशकों का पैसा दोगुना होने के काफी करीब आ गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। Read more

September 10, 2026

चांदी ₹1,607 गिरकर ₹2.34 लाख किलो पर आई: सोना ₹199 सस्ता होकर ₹1.53 लाख का 10 ग्राम हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

14 घंटे पहले कॉपी लिंकसोने-चांदी के दाम में आज यानी 10 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 199 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 1,607 रुपए कम होकर 2.34 लाख रुपए हो गई है। Read more

September 9, 2026

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

Published: Wednesday, September 9, 2026, 15:05 [IST] मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें $100 के करीब पहुंचने से 9 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड ने कुछ देर के लिए 100 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे बाजार में घबराहट फैल गई। सेंसेक्स 450 से 600 अंक तक फिसल गया, जबकि निफ्टी 23,500 के स्तर को टेस्ट करने के बाद थोड़ा संभलने में कामयाब रहा। कच्चे तेल में तेजी भारत के लिए महंगाई और कंपनियों के मार्जिन पर जोखिम बढ़ा देती है। इससे रुपये की मजबूती और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को भी झटका लगा है। नए निवेशकों को इस उतार-चढ़ाव को बाजार के अनुशासन की परीक्षा (Discipline Check) के रूप में देखना चाहिए। Read more

September 8, 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के 5-स्टार होटलों में हाउसफुल! कमरों का किराया आसमान पर, मची भारी होड़

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर लक्जरी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अभूतपूर्व हलचल देखने को मिल रही है. ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित नए सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों, उच्चस्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों, अंतरराष्ट्रीय मीडिया तंत्र और वैश्विक सुरक्षा दस्तों के दिल्ली आगमन से पहले शहर के तमाम 5-स्टार और 5-स्टार डीलक्स होटलों में कमरों की 100% ऑक्यूपेंसी (हाउसफुल) दर्ज की गई है. कमरों की इस तीव्र किल्लत के कारण दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख लक्जरी होटलों के दैनिक कमरों के किराये (Room Tariffs) में 200% से 500% तक का रिकॉर्ड उछाल आया है. Read more