Sep 10, 2026 07:28 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत अभी 747.35 रुपये है
- ICICI सिक्योरिटीज का मानना है कि इस शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश है

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत 747.35 रुपये है
Nephrocare health share: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को हेल्थकेयर स्टॉक- नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज भी डिमांड में थे। वहीं, इस शेयर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज भी बुलिश है। आइए जानते हैं शेयर का टारगेट प्राइस।
शेयर की कीमत
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत अभी 747.35 रुपये है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर करीब 2% बढ़कर बंद हुआ। शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के करीब है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 767.95 रुपये है। यह शेयर जून 2026 में पहुंच गया था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 445 रुपये है।
ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस
ICICI सिक्योरिटीज का मानना है कि इस शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर की रेटिंग को 'ऐड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने शेयर के टारगेट प्राइस को ₹725 से बढ़ाकर ₹825 कर दिया है। इस लिहाज से शेयर के टारगेट प्राइस में 100 रुपये की बढ़ोतरी है। बता दें कि नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर में साल की शुरुआत से अब तक 64% की बढ़त दर्ज की गई है।
ब्रोकरेज ने क्या कुछ कहा?
ICICI सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि FY26–29E के दौरान नेफ्रोकेयर का रेवेन्यू, एबिटा और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स CAGR क्रमशः लगभग 21.7%, 27.6% और 43.4% रहेगा। इसके साथ ही, ऑपरेटिंग लेवरेज की वजह से एबिटा मार्जिन में 356 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त होगी और यह FY29E में 26.5% तक पहुंच जाएगा। ब्रोकरेज ने बताया कि नेफ्रोकेयर हेल्थ ने भारत जैसे कीमत को लेकर संवेदनशील मार्केट और फिलीपींस जैसे कॉम्पिटिटिव विदेशी मार्केट में सफलता हासिल करके डायलिसिस बिजनेस मॉडल का सही तरीका ढूंढ लिया है।
ब्रोकरेज के मुताबिक FY23–26 के दौरान नेफ्रोकेयर ने फिलीपींस में 29 कंपनियों को खरीदा है। कंपनी ने हाल ही में सऊदी अरब में एक नया सेंटर खोला है और डायलिसिस सेंटर अल्माटी में 100% हिस्सेदारी खरीदकर कजाकिस्तान में एंट्री करने की तैयारी में है।
पिछले साल आया था आईपीओ
बता दें कि पिछले साल नेफ्रोकेयर हेल्थ का आईपीओ लॉन्च हुआ था। यह आईपीओ बुधवार, 17 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए ₹871.05 करोड़ जुटाने की योजना के बारे में बताया था। इस आईपीओ में ₹353.40 करोड़ के 0.77 करोड़ नए शेयर और ₹517.64 करोड़ के 1.13 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल था। वहीं, प्राइस बैंड ₹438–₹460 प्रति शेयर तय किया गया था और लॉट साइज 32 शेयरों का रहा।