Sep 11, 2026 07:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- NSE IPO details: एनएसई की तरफ से आज शुक्रवार को प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया गया है
- कंपनी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में यह फिर से 200 रुपये के प्रीमियम को क्रॉस कर गया है

NSE IPO की ग्रे मार्केट में स्थिति फिर से मजबूत हो रही है।
NSE IPO details: एनएसई के आईपीओ का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 16 सितंबर को आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो जाएगा। वहीं, 17 सितंबर से आईपीओ पर रिटेल इनवेस्टर्स दांव लगा पाएंगे। आईपीओ के साइज में कटौती हुई है। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि एनएसई की लिस्टिंग कहां होगी? क्या यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा? मौजूदा सीईओ आशीष चौहान ने इसका जवाब दिया है।
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार सीईओ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने सेबी के पास ऐसा कोई आवेदन नहीं किया है जिससे उन्हें खुद के प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करने की अनुमति मिल जाए। यानी एनएसई की लिस्टिंग बीएसई में होगी।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
एनएसई को वित्त वर्ष 2026 के दौरान 10,300 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले की तुलना में 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का रेवन्यू 2019 से अप्रैल 2026 तक दोगुना हो चुका है।
कितना चल रहा है जीएमपी? (NSE IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन के अनुसार ग्रे मार्केट में फिर से कंपनी का आईपीओ 200 रुपये के प्रीमियम को पार कर गया है। आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय 217 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 12 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।
क्या है प्राइस बैंड (NSE IPO Price band)
एनएसई ने आईपीओ के लिए 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आधार पर इश्यू के जरिए 21,494 करोड़ रुपये से 22,569 करोड़ रुपये जुटाए जाने का अनुमान है। पहले इसके करीब 30,000 करोड़ रुपये का आईपीओ होने का अनुमान लगाया गया था।
एनएसई के आईपीओ का अनुमानित मूल्यांकन भी पहले के करीब पांच लाख करोड़ रुपये से घटकर करीब 4.2 लाख करोड़ रुपये रह गया है। पहले एनएसई के शेयर का मूल्य करीब 2,000-2,100 रुपये रहने का अनुमान था, लेकिन अब मूल्य दायरा 1,700-1,785 रुपये तय किया गया है।
एसबीआई अब कम शेयर बेचेगा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रस्तावित बिक्री 2.47 करोड़ से घटाकर 1.6 करोड़ शेयर कर दी है। एमएस स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस) लिमिटेड भी निर्गम में 1.6 करोड़ के बजाय 1.1 करोड़ शेयरों की ही बिक्री करेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रस्तावित बिक्री 1.09 करोड़ से घटाकर 76.9 लाख शेयर और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 1.08 करोड़ से घटाकर 61.87 लाख शेयर कर दी है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less