October 26, 2026

JEE Main 2027 के लिए आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई; वीडियो में जाने परीक्षा पैटर्न और मार्किंग नियमों में बदलाव नहीं

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जेईई-मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर इनफॉर्मेशन बुलेटिन के रूप में जारी कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले परीक्षा के नियमों, सिलेबस और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, लगातार तीसरे साल जेईई-मेन के परीक्षा पैटर्न, मार्किंग पैटर्न, सिलेबस और टाइ-ब्रेकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों को पहले से निर्धारित परीक्षा व्यवस्था के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखने का मौका मिलेगा। Read more

October 26, 2026

झालावाड़ में खाद-बीज की गुणवत्ता पर डिजिटल पहरा: जीपीएस जियो-टैगिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी, एग्री क्यूएमएस ऐप से होगा संग्रहण - jhalawar News

झालावाड़ में उर्वरकों की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कृषि विभाग ने जिले में डिजिटल निगरानी तेज कर दी है। झालावाड़ के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, खाद और कीटनाशी उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कृषि विभाग ने जिले में डिजिटल निगरानी तेज कर दी है। अब कृषि उत्पादों के नमूने लेने से लेकर उनकी जियो-टैगिंग, सीलिंग और प्रयोग Read more

October 26, 2026

मनोज जरांगे के 500 करोड़ के ऑडियो विवाद में बड़ा एक्शन, CM फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश

मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे से जुड़े 500 करोड़ रुपये के आरोपों और वायरल ऑडियो क्लिप विवाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री का यह निर्देश फॉर्मल जांच की दिशा में एक अहम कदम है. SIT जरांगे के 500 करोड़ रुपए से जुड़े आरोपों की जांच करेगी और विवाद के केंद्र में वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच करेगी. Read more

October 26, 2026

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने गुपचुप किए केदारनाथ के दर्शन, वीडियो में जाने बर्फबारी के बीच आधे घंटे लाइन में रहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा को निजी रखा। उनके पहुंचने के बाद इलाके में बर्फबारी भी हुई। कड़ाके की ठंड के बीच सारा लोगों के बीच ठिठुरती नजर आईं। खास बात यह रही कि मंदिर में मौजूद कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। Read more

October 26, 2026

बिहार शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के लिए आज सबसे बड़ा दिन! फॉर्म सबमिट करने की लास्ट डेट आज, तुरंत उठाएं फायदा

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4, 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन शुल्क जमा कर दिया है, लेकिन अभी तक अपना फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन की समय सीमा समाप्त होने के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय अपने आवेदन की स्थिति जांच लें और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। Read more

October 26, 2026

‘मैं अपने पति के प्यार में दीवानी हूं’, ट्रोल्स पर भड़कीं रश्मिका, दिया मुंहतोड़ जवाब | IBC24

Rashmika Mandanna On Trolls: नई दिल्ली: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि प्यार को किसी तय धारणा के तराजू पर नहीं तौला जा सकता। उन्होंने कहा कि शादी में किसने पहले प्रस्ताव रखा या किसने किसे राजी किया, इससे ज्यादा मायने साथ मिलकर भविष्य बनाने का है। करण जौहर के कार्यक्रम ‘कॉफी विद करण’ में दोनों की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी। कार्यक्रम में देवरकोंडा ने कहा था, ‘‘मैं शादी के लिए किसी को ‘प्रपोज’ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। उन्होंने मुझसे करीब 100 बार पूछा था।’’ इस पर मंदाना ने जवाब दिया था कि उन्हें देवरकोंडा को शादी के लिए मनाने में एक साल लग गया। उनकी इस बातचीत के बाद कई लोगों ने ‘अर्जुन रेड्डी’ के अभिनेता के साथ उनके रिश्ते को लेकर आलोचना करना शुरू कर दिया था। Read more

October 26, 2026

अयोध्या से जनकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा नया ठिकाना

अयोध्या से जनकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा नया ठिकाना बिहार के शिवहर जिले में स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक देकुली धाम (Dekuli Dham Sheohar) बहुत जल्द देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख धार्मिक आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए जा रहे महत्वकांक्षी 'राम-जानकी मार्ग' (Ram-Janki Path) के निर्माण से इस पौराणिक स्थल की किस्मत पूरी तरह से बदलने वाली है। उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद अब अयोध्या से नेपाल स्थित माता सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम तक जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन काफी बढ़ गया है। इसी सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव को सुगम बनाने के लिए राम-जानकी पथ का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जो सीधे शिवहर जिले के देकुली धाम से होकर गुजरेगा। इस नए फोरलेन हाईवे के बन जाने से न केवल श्रद्धालुओं को एक बेहतरीन विश्राम स्थल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार, रोजगार और पर्यटन क्षेत्र को भी एक नया आयाम और पहचान मिलेगी। Read more

October 26, 2026

दुर्ग में लगा नोटों का पहाड़ : मालिक कौन पता नहीं? करोड़ों का तहखाना देख पुलिस भी हैरान!

Durg Cash Seizure: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने एक सफेद पिकअप वैन से 4 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया है। गाड़ी में एक खुफिया केबिन बना था, जिसमें ये रकम छिपाई गई थी।दुर्ग (छत्तीसगढ़) [इंडिया], : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में खुर्सीपार थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से 4 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कैश पकड़ा है। एडिशनल एसपी (ASP) शोभराज अग्रवाल ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। एएसपी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को एक सफेद रंग की पिकअप में भारी मात्रा में कैश ले जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर गाड़ी को रोका। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा एक और शख्स मौजूद था। Read more

October 26, 2026

'जामिया को जेल बना दिया...' संस्थापकों के परिवार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कुलपति-प्रशासन पर दागे तीखे सवाल

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ बहाली की मांग, भूख हड़ताल और पुलिसिया कार्रवाई के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है. अब इस लड़ाई में जामिया के संस्थापक परिवारों, पूर्व छात्रों और प्रमुख छात्र संगठनों (SFI, NSUI) की भी एंट्री हो गई है. दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में संस्थापकों के परिजनों और छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए और कैंपस की स्थिति को 'जेल जैसा' करार दिया. Read more