October 26, 2026
OBC क्रीमीलेयर नियमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से IAS की ट्रेनिंग अटकी, वीडियो में जाने केंद्र ने मांगी स्थिति स्पष्ट करने की मांग
ओबीसी क्रीमीलेयर के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासनिक सेवाओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। इसका असर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की ट्रेनिंग पर भी पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, अगस्त के तीसरे सप्ताह से शुरू होने वाली ट्रेनिंग करीब दो महीने से अटकी हुई है। केंद्र सरकार चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट यह स्पष्ट करे कि उसके फैसले को किस तरह लागू किया जाना चाहिए और इसका प्रभाव किन उम्मीदवारों पर पड़ेगा।इस मामले में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने रविवार शाम एक नोट जारी या। इसमें बताया या कि सरकार ने फैसले के क्रियान्वयन को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग ने सिविल सेवा परीक्षा के पिछले 14 वर्षों के उम्मीदवारों से जुड़े आंकड़े जुटाकर विभिन्न पहलुओं का आकलन किया है। केंद्र सरकार का कहना है कि फैसले के प्रभाव और उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन को स्पष्ट करना जरूरी है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की अस्पष्टता न रहे।
Read more