
जालौर का फर्जी डॉक्टर नानजीराम चौधरी
राजस्थान के जालौर के फर्जी डॉक्टर नानजीराम चौधरी ने एसओजी की पूछताछ में हैरतंगेज खुलासा किया है. उसने बताया पढ़ाई तो उसने महज आठवीं तक की, लेकिन रुपये देकर उसने 10, 12, MBBS एवं अन्य सभी जरूरी डिग्रियां हासिल कर ली. यही नहीं, जिस अस्पताल के कांउटर पर वह कभी बैठकर पर्ची काटता था, उसी अस्पताल को खरीदकर खुद डॉक्टर बन बैठा.
एसओजी ले नानजीराम चौधरी के पास से 8 शैक्षणिक संस्थाओं की डिग्रियां बरामद की हैं. एसओजी के मुताबिक यह सारी डिग्रियां उसने साल 2015 के बाद हासिल की है. यही नहीं, उसने राजस्थान मेडिकल काउंसिल में भी 30 लाख रुपये की घूस देकर ना केवल अपना रजिस्ट्रेशन कराया, बल्कि बाद में उसने एफएमजी परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले कई अन्य डॉक्टरों से खुद घूस लेकर आरएमसी में रजिस्ट्रेशन करवाया.
50 बेड का बनाया अस्पताल
इस खुलासे के बाद एसओजी ने इस तरह के 18 डॉक्टरों की पहचान कर उनकी जांच कर रही है.एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक साल 2014 में नानजी राजदेव अस्पताल के काउंटर पर बैठकर पर्ची काटता था, लेकिन अगले ही साल उसने इस अस्पताल को खरीद लिया और भास्कर अस्पताल के नाम से 50 बेड का अस्पताल बना दिया. इसमें इलाज के लिए उसने गुजरात से डॉक्टर भी हॉयर किए थे. सीएमएचओ जालोर के मुताबिक मामला सामने आने के बाद अस्पताल से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं.
ऐसे खरीदी डिग्रियां
एसओजी की पूछताछ में नानजीराम ने बताया कि उसने केवल 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसने बताया कि पैसे के दम पर उसने आंध्र प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं को सर्टिफिकेट जुटाए. फिर कानपुर की रामा यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री खरीदी. इसके अलावा उसके पास उपलब्ध अन्य सभी डिग्रियां भी इसी तरह जुटाई गई हैं.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More