October 7, 2026
दहला देने वाली वारदात! पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे अधिकारी को सरेआम चाकुओं से गोदा, IOC मैनेजर की मौत
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां बंद पड़े एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर महेश शेलके की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक के परिवार से जुड़े लोगों ने विवाद के बाद उन पर धारदार हथियार से हमला किया।पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है।
Read more