October 17, 2026

बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत... चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत… चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

बांदा में एक हादसे में महिला की मौत

Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने एक 50 साल की महिला को टक्कर मार दी. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. ये हादसा जिले के कोतवाली क्षेत्र के शुकुल कुआं में हुआ. मृतक महिला की पहचान मुन्नी के रूप में की गई है. उनके पति का नाम त्रिवेणी शंकर है. मृतका की चार लड़कियां हैं. हादसा शुक्रवार को हुआ.

मृतक महिला शुकुल कुआं की ही रहने वाली थी. मुन्नी शुक्रवार को अपनी बेटियों के साथ घर के पास देवी दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी ये हादसा हुआ. बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. फिर पुलिस की मदद से परिजन घायल मुन्नी को अस्पताल लेकर गए. वहां पर मुन्नी का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गई. मुन्नी की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि, मुन्नी के पति त्रिवेणी शंकर दिव्यांग हैं. उनकी चार बेटियां हैं.

पुलिस कर रही है बाइक सवार की तलाश

जिम्मेदारियों के बीच महिला की मौत से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा लिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला को टक्कर मारने वाला बाइक सवार अभी फरार है. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच-पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 5 मौतों का रहस्य गहराया फूड पॉइजनिंग के संकेत नहीं, आखिर किसने दिया पूरे परिवार को जहर?

आलोक निगम

आलोक निगम

मैं आलोक निगम वर्ष 1988 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक पंजाब केसरी (दिल्ली संस्करण) में बांदा के जिला संवाददाता के रूप में की और कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार रहा. वर्ष 2011 में मैं News18 India (पूर्व IBN7) से जुड़ा, जहां मैंने तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर चर्चित खोजी रिपोर्ट प्रसारित की, जिसने प्रदेश की राजनीति में व्यापक चर्चा पैदा की. वर्ष 2018 तक मैं मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में सक्रिय रहा. वर्तमान में TV9 भारतवर्ष में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं और बुंदेलखंड सहित विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली पत्रकारिता कर रहा हूं.

Read More

google button