August 15, 2026
'रामायण' का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता - India TV Hindi
सुपरस्टार यश की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश अब भारत के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा से बातचीत के दौरान यश ने इस मेगा-बजट फिल्म, इसकी स्टार कास्ट और रावण का किरदार चुनने की असली वजह पर खुलकर अपनी राय रखी। 4000 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बन रही इस फिल्म के ग्लोबल विजन, रणबीर कपूर संग काम करने और सनी देओल की एंट्री पर सुपरस्टार ने जवाब दिए।
Read more