August 19, 2026

सलमान खान ने पहचाना था Emraan Hashmi का असली हुनर, 14 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी - salman khan support emraan hashmi 14 years ago said underrated actor of industry

सलमान खान और इमरान हाशमी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सलमान खान और इमरान हाशमी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. इमरान के सपोर्ट में आए थे सलमान खान

  2. 14 साल पहले दिया भाईजान ने दिया था बयान

  3. आवारापन 2 के लेकर चर्चा में इमरान हाशमी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 सालों के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता इमरान हाशमी को फिल्म आवारापन 2 के जरिए वह कामयाबी मिली है, जिसके वह हकदार हैं। आज हर तरफ इमरान के नाम की चर्चा हो रही है और आवारापन 2 में जिस तरह से उन्होंने अपना किरदार अदा किया है, उसकी प्रशंसा हर कोई कर रहा है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पहले ऐसे शख्स रहे, जिन्होंने पब्लिकली आकर इमरान हाशमी को उस वक्त सपोर्ट किया, जब इंडस्ट्री में ज्यादा लोग उनके बारे में बात नहीं करना चाहते थे। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या था-

सलमान ने किया था इमरान को सपोर्ट

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर सलमान खान को जाना जाता है। इसके अलावा उनकी दरियादिली के किस्से भी सिनेमाई गलियारे में काफी मशहूर हैं। कई मौके पर भाईजान को फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को सपोर्ट करते हुए पाया गया है। ऐसा ही कुछ सलमान खान ने साल 2012 में किया था, जब उन्होंने सबके सामने इमरान हाशमी की तारीफ की थी। 

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में चला Awarapan 2 का जादू, मंगलवार को बंपर कमाई से हिलाया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस

salman khan emraan hashmi

दरअसल साल 2012 में सलमान खान अपनी दोस्त और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्म इश्क इन पेरिस के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे। इस मूवी में उन्होंने कैमियो रोल भी प्ले किया था। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान ने इमरान हाशमी के बारे में बात करते हुए कहा था- वह अंडररेटेड एक्टर हैं। कई हिट फिल्में देने के बाद भी फिल्मी जगत में उनको वह मुकाम हासिल नहीं हो पा रहा है, जिसके वह असली हकदार हैं। मुझे लगता है कि भविष्य में उन्हें वह सब मिलेगा, जिसके लायक वह हैं। 

salman khan emraan hashmi (1)

इस तरह से सलमान खान ने इमरान हाशमी की तारीफ में कसीदे पढ़े और एक बड़ा सुपरस्टार होने के नाते उन्हेम सपोर्ट किया। सलमान की कही बात अब 14 साल बाद आवारापन 2 की कमर्शियल सक्सेस सच साबित होती हुई नजर आ रही है और इमरान को वाकई वह मुकाम मिल गया है, जिसकी उनको जरूरत थी।

टाइगर 3 में साथ आए नजर

सलमान खान और इमरान हाशमी साल 2024 में रिलीज होने वाली यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी टाइगर की तीसरी किस्त यानी टाइगर 3 में एक साथ नजर आए थे। इन दोनों की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।