August 19, 2026

'मुझे लगा जिंदगी खत्म हो गई'- Shilpa Shetty संग तलाक की अफवाह पर टूट गए थे Raj Kundra

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 19, 2026, 11:26 AM IST

Raj Kundra Tough Days: राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने जेल में बिताए अपने मुश्किल दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से तलाक की अफवाह ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।

Image

Raj Kundra Tough Days

Raj Kundra Tough Days: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। राज कुंद्रा पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी राज कुंद्रा का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी केस की वजह से वो खबरों में आ जाते हैं। इन सब के बीच राज कुंद्रा ने एक नया इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ऐसे खुलासे किए है जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि राज कुंद्रा ने क्या बोला है।

बुरी तरह से टूट गए थे राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से खबरों में है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। राज कुंद्रा ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने सबके मुश्किल दौर को याद किया। एबीपी न्यूज के इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने बताया कि वे किसी तरह संभाल रहे थे। एक दिन मीडिया में खबर आई कि शिल्पा शेट्टी उन्हें छोड़ रही हैं और दोनों का तलाक हो रहा है। बाद में पता चला कि ये सिर्फ अफवाह थी। राज अपनी पत्नी को सबसे बड़ा सहारा और जिंदगी की सबसे खास चीज मानते थे। इस अफवाह से वे पूरी तरह टूट गए। उस रात उन्हें नींद नहीं आई। उन्होंने कहा, 'मैंने फील किया कि अब जीने का कोई मतलब नहीं रह गया। लगा जैसे जान दे दूं।'

शिल्पा शेट्टी ने दिया था साथ

इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने बताया कि अगले दिन दोनों की फोन पर बात हुई। शिल्पा ने उन्हें कहा कि, 'ये सब बेकार की खबरें हैं। मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है। चिंता मत करो।' राज ने कहा कि जेल का समय उनकी जिंदगी बदल गया, लेकिन नई शुरुआत अच्छी लगी। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी का शिल्पा पर कितना असर पड़ा। शिल्पा अकेले सब संभाल रही थीं। बिजनेस नहीं चल पा रहा था तो उन्होंने कंपनी बंद कर दी। उन्होंने सबसे अच्छी लीगल टीम बनाई और हर कोशिश की कि राज जल्दी बाहर आ जाएं। राज 67 दिन बाद जेल से बाहर आए थे।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article