August 19, 2026

Baba Ramdev Health Tips: कमजोर आंखें और याददाश्त का कारण नींद की कमी भी हो सकती है! बाबा रामदेव से जानें बचाव के तरीके

Baba Ramdev Health Tips: योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, कमजोर आंखों और याददाश्त की कमी का सबसे बड़ा कारण अधूरी नींद होता है. जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उन्हें ऐसी दिक्कते आती हैं. जानें इससे बचाव के तरीके.

Published byNamrata Mohanty

Baba Ramdev Health Tips: योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, कमजोर आंखों और याददाश्त की कमी का सबसे बड़ा कारण अधूरी नींद होता है. जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उन्हें ऐसी दिक्कते आती हैं. जानें इससे बचाव के तरीके.

author-image

New Update

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips Photograph: (ai generated)

Baba Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने लोगों को सिर्फ योग की देन नहीं दी है बल्कि लोगों को रोगमुक्त रहने और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिक रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया है. नींद की समस्या इन दिनों आम हो गई है. अगर आप भी रात भर करवटें लेते रहते हैं और सुबह उठने के बाद भी थका-थका महसूस करते हैं या धुंधलापन महसूस कर रहे हैं तो निश्चिच ही आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं. शरीर में दिखने वाले ये लक्षण बीमारी नहीं नींद पूरी न होने का संकेत होता है. क्या आप भी नींद की कमी से परेशान है तो बाबा रामदेव द्वारा बताए इन तरीकों को अपनाएं. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, अधूरी नींद इंसान के शरीर के मेंटल स्टेट को बिगाड़ सकती है.

नींद पूरी न होने के साइइ-इफेक्ट्स

हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी कई रिसर्च हो चुकी है जिनमें नींद की कमी होने से इंसान अपने मस्तिष्क को नियंत्रित नहीं कर पाता है. इनके अंदर भावनाओं को कंट्रोल करने की क्षमता कम हो जाती है. इन्हें छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आता है. दुखी या गुस्से आने की प्रवृत्ति तेज हो जाती है. नींद की कमी से दिमाग की नसे कमजोर हो जाती है. इससे हमारा ब्रेन नई जानकारियों को स्टोर नहीं कर पाता है और एंग्जाइटी का शिकार हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय

योगा से दूर करें समस्या

अनिद्रा होने पर आप योगा को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, लाइफस्टाइल में किए गए बदलावों और योगा से नींद की समस्या को दूर कर सकते हैं. योग में इतनी शक्ति है कि आपका नर्वस सिस्टम फिर से रीसेट हो सकता है. इसलिए, उन्होंने चार शक्तिशाली योगासन बताए हैं जो सिर्फ नींद की क्वालिटी को नहीं बल्कि दिमाग और आंखों की कमजोरी को भी दूर करेगा.   

ये हैं चार लाभकारी आसन

1.अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें

अगर आप रात भर करवटें लेते रहते हैं और नींद नहीं आती है तो आप सोने से 10 से 15 मिनट पहले अनुलोम-विलोम करें. अनुलोम-विलोम करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है. इसे डेली करने से तनाव भी कम होता है.

2.त्राटक क्रिया नींद में सुधार लाएगी

नींद और आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए आपको त्राटक योग क्रिया करनी चाहिए. इसे असरदार माना जाता है. यह योग मस्तिष्क की गहरी सफाई करता है और अनिद्रा की समस्या को दूर करता है. यह एक शक्तिशाली योग माना जाता है. यह एक हठयोग की छह शुद्धिकरण क्रियाओं में से एक है. इसे करने से मन स्थिर होता है और फोकस बढ़ता है. इस योग के दौरान जब आंखों से पानी आता है तो इससे आंखों की ग्रंथियां भी साफ होती है.

3.दीपक जलाकर उसे देखें

अगर आप दीपक जलाकर पलके झपकाएं बिना उसे 3 से 5 मिनट तक एक टक देखेंगे तो उससे भी लाभ होगा. ऐसा करने से आंखों से हल्का पानी निकलता है. यह अभ्यास हमारी आंखों की मसल्स को मजबूत करते हैं. इससे दिमाग भी रिलैक्स होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है.

4.घास पर नंगे पैर चले

रोजाना सुबह के समय हरी घासों पर नंगे पैर चलते हैं तो उससे आंखों की नसों को आराम पहुंचता है. ऐसा करने से आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. इससे नींद की गुणवत्ता भी सुधरती है.

ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: माइग्रेन के मरीज अपनाएं बाबा रामदेव का यह नुस्खा, तुरंत दर्द से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.