August 19, 2026

कांग्रेस नपा अध्यक्ष ने CMO को कहा- नंगा करके मारूंगा,VIDEO: 20 मिनट में 55 बार दी गाली, मारने डंडा मंगवाया, बिना काम पेमेंट का दबाव - Raipur News

रायपुर55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर अधिकारियों से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप। - Dainik Bhaskar

अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर अधिकारियों से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप।

रायपुर जिले में अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था।

आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की। इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों को 55 बार गाली दी। उन्होंने अधिकारियों को धमकी देते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा। इसके अलावा मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है।

इस मामले का पूरा वीडियो भी सामने आया है। अधिकारियों की शिकायत के बाद थाने में नगर अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला अभनपुर थाना का है।

उत्रसेन गहिरवारे कांग्रेस पार्टी से हैं। इससे पहले रायपुर नगर निगम के वीर सावरकर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर भी महिला अफसर से गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है।

नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है।

CCTV वीडियो में एक शख्स डंडा लेकर आते हुए दिख रहा है।

CCTV वीडियो में एक शख्स डंडा लेकर आते हुए दिख रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक 13 अगस्त को नपा अध्यक्ष अपने लोगों के साथ पहुंचा था।

अधिकारियों के मुताबिक 13 अगस्त को नपा अध्यक्ष अपने लोगों के साथ पहुंचा था।

अधिकारियों की शिकायत पर नपा अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अधिकारियों की शिकायत पर नपा अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अब जानिए पूरा मामला

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 13 अगस्त की है। बिना काम किए फंड से भुगतान करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की। शिकायत में कहा गया है कि अध्यक्ष ने अधिकारियों को धमकाते हुए ‘नंगा करके मारूंगा’ कहा।

अभनपुर थाने में अध्यक्ष पर FIR दर्ज

मामले में CMO नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने नगर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभनपुर में नपा अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के पोस्टर लगे हुए हैं।

अभनपुर में नपा अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के पोस्टर लगे हुए हैं।

ऐसी अभद्रता पहले कभी किसी ने नहीं की- CMO

CMO निलेश केरकेट्टा ने बताया कि 13 अगस्त को वे 15 अगस्त की तैयारी के बाद ऑफिस आए थे। उन्हें नौकरी करते हुए 7 साल हो चुके हैं, लेकिन इस तरह की अभद्रता और अमानवीय व्यवहार का सामना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।

उन्होंने बताया कि मुझे नंगा करके मारने की धमकी दी गई और गाली-गलौज भी की गई। CMO के मुताबिक, घटना के समय ऑफिस में महिलाएं भी मौजूद थीं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के सामने भी उन्हें अपशब्द कहे गए।

इस मामले में अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष जानने के लिए कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

रायपुर में भी कांग्रेस पार्षद ने महिला अफसर को धमकाया

इससे पहले रायपुर नगर निगम में भी अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया था। वीर सावरकर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद संदीप साहू पर भी महिला अफसर के साथ गाली-गलौज करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में महिला अफसर की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

रायपुर में कांग्रेस पार्षद पर FIR:जोन कमिश्नर का आरोप- गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, संदीप साहू ने आरोपों को बताया गलत

रायपुर नगर निगम की जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर नगर निगम की जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर नगर निगम की जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि पार्षद ने जोन कमिश्नर से गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने और देख लेने की धमकी दी। जोन कमिश्नर ने शिकायत में बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने अपने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

.