August 20, 2026

Aaj Ka Rashifal: 4 राशियों को शनि करेगा परेशान, बिगड़ेंगे काम-होगी धन हानि, पढ़ें 21 अगस्त 2026 का राशिफल

113 Image Credit : Asianet News 21 अगस्त 2026 का राशिफल21 August 2026 Ka Rashifal: 21 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी देवी दुर्गा हैं, इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा करें। 20 अगस्त की रात शनि रेवती नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। इसका असर 21 अगस्त से दिखाई देगा। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, राक्षस, चर और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बने रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन… Read more

August 20, 2026

IBPS Clerk 2026: 11403 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, फौरन करें अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल

इस भर्ती के जरिए देश के 11 सरकारी बैंकों में कुल 11403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की क्लर्क भर्ती 2026 यानी CRP CSA-XVI के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 21 अगस्त है। इस भर्ती के जरिए देश के 11 सरकारी बैंकों में कुल 11403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी क्लर्क पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Read more

August 20, 2026

बिहार में सरकारी काम की रील बनाओ, 10 हजार पाओ: LIC को HDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिली, 21 अगस्त के करेंट अफेयर्स

2 घंटे पहले कॉपी लिंकआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹13,041 करोड़ की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी Read more

August 20, 2026

NTA Answer Key: ₹200 के शुल्क पर एनटीए की सफाई, सही आपत्ति पर पैसा लौटेगा; क्या सभी छात्रों को होगा फायदा?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। एजेंसी ने कहा कि उत्तर कुंजी चुनौती की व्यवस्था सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष बनाई गई है। एनटीए के मुताबिक, किसी एक छात्र की सही आपत्ति स्वीकार होने पर संशोधित उत्तर कुंजी उस परीक्षा में शामिल सभी छात्रों पर लागू होती है। यानी एक छात्र की आपत्ति से लाखों परीक्षार्थियों को फायदा मिल सकता है। Read more

August 20, 2026

Politics: शशि थरूर ने नए संसद भवन को बताया 'बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर', बोले- पुरानी इमारत में अपनापन था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने नए संसद भवन की डिजाइन और वहां के माहौल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नए संसद भवन को 'बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर' बताते हुए कहा कि इसमें पुराने संसद भवन जैसा अपनापन और सहज बातचीत का माहौल नहीं है। उनके मुताबिक, इमारत की बनावट संसद में बढ़ती राजनीतिक दूरी और ध्रुवीकरण का प्रतीक जैसी लगती है। थरूर ने यह बात पत्रकार और लेखिका शोभना के. नायर की नई किताब 'हाउसिंग द रिपब्लिक: ए बायोग्राफी ऑफ द इंडियन पार्लियामेंट' के विमोचन के दौरान कही। Read more

August 20, 2026

अदियाला जेल से शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान, छावनी में तब्दील पूरा इलाका

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) संस्थापक इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल शिफ्ट किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया गया. इस्लामाबाद में शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल के पास सैकड़ों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं अस्पताल की ओर जाने वाली सड़कों को भी बंद कर दिया गया. Read more

August 20, 2026

US-Iran: ईरान पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों की चेतावनी, अमेरिका ने चीन से भी मांगा साथ; तेहरान क्या बोला?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब आर्थिक मोर्चे पर और गहराता दिख रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के खिलाफ इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तेहरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश करेगा और ईरान की सरकार पर दबाव बढ़ाएगा। बेसेंट ने यह भी कहा कि अधिकतम आर्थिक दबाव का मतलब फिलहाल सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करना नहीं है। Read more

August 20, 2026

US Sanctions: अमेरिका ने हिजबुल्ला के कैश नेटवर्क पर लगाया प्रतिबंध, 10 लोगों पर कार्रवाई; क्या लगाए आरोप?

अमेरिका ने लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कथित कैश नेटवर्क से जुड़े 10 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने हिजबुल्ला को दोबारा ईरान के प्रॉक्सी संगठन के रूप में चिन्हित किया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हिजबुल्ला की सैन्य गतिविधियां और उसकी फंडिंग व्यवस्था सीधे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-कुद्स फोर्स (आईआरजीसी-क्यूएफ) से जुड़ी हैं। Read more

August 20, 2026

नासिक: TCS धर्म परिवर्तन केस में निदा खान को बेल, इस शर्त पर मिली जमानत

नासिक के TCS धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी निदा खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में कोर्ट ने 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी. साथ ही पुलिस स्टेशन में नियमित तौर पर हाजिरी लगाने का आदेश दिया है. यानी केस की जांच के दौरान निदा खान को समय-समय पर पुलिस के सामने मौजूद होना होगा. Read more

August 20, 2026

World Updates: अमेरिका ने 67 जहाजों का रास्ता बदला, तीन निष्क्रिय किए; पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बताया कि 20 अगस्त तक अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ नाकाबंदी लागू करते हुए 67 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदल दिया। तीन जहाजों को रोक दिया गया और दो अन्य जहाजों पर सवार होकर जांच की गई। यह कार्रवाई अरब सागर में अमेरिकी नौसैनिक अभियान के तहत की जा रही है। अमेरिका का कहना है कि इन कार्रवाइयों का मकसद ईरान पर लगाई गई नाकाबंदी के नियमों का पालन कराना है। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के एमवी-22बी ऑस्प्रे विमान यूएसएस बॉक्सर से अभियान में काम कर रहे हैं। सेंटकॉम के मुताबिक अमेरिकी बल वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और नियमों का पालन नहीं करने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अगस्त की शुरुआत में भी अमेरिका ने इसी अभियान के तहत दर्जनों जहाजों का रास्ता बदलने की जानकारी दी थी। Read more