Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की वापसी का इंतजार किया जा रहा है. ‘पुष्पाराज’ के बाद अब वो ‘राका’ बनकर आएंगे, जिस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ चुका है. ‘राका’ को एटली बना रहे हैं और सन पिक्चर्स वाले इस प्रोजेक्ट पर पैसा लगा रहे हैं. वहीं अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं. साथ ही जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना का नाम भी पिक्चर से जुड़ रहा है. इस वक्त मुंबई में ही फिल्म का काम तेजी से किया जा रहा है. कुछ वक्त पहले ही जानकारी सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण अपने आखिरी शेड्यूल को कंप्लीट कर रही हैं. जिसके बाद वो मैटरनिटी ब्रेक पर चली जाएंगी. इन सबके बीच पता लगा कि रश्मिका मंदाना ‘राका’ में दीपिका पादुकोण की रक्षक बनेंगी.
यूं तो ‘राका’ में कई बड़े स्टार्स एक साथ काम कर रहे हैं, जिनका होना फिल्म में किसी यूएसपी से कम नहीं है. पर ऐसी चर्चा है कि एटली फिल्म में एक ऐसी दुनिया को दिखाने वाले हैं, जहां पहचान, सरवाइवल की कहानी पर ही पूरा फोकस रहने वाला है. साथ ही फिल्म का सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अल्लू अर्जुन ‘राका’ में एक नहीं, बल्कि तीन-तीन किरदार निभाते नजर आएंगे. जहां एक किरदार योद्धा का है, तो दूसरे रोल में डार्क शेड में दिखेंगे. वहीं उनके तीसरे रोल को लेकर जानकारी छिपाकर रखी गई है.
रश्मिका बनेंगी दीपिका पादुकोण की रक्षक?
अल्लू अर्जुन का तीन रोल वाला अपडेट दिखाता है कि फिल्म की कहानी सिर्फ एक हीरो के इर्द-गिर्द नहीं बुनी गई है. बल्कि अलग-अलग किरदारों की कहानी पर भी पूरा फोकस रहने वाला है. कहा जा रहा है कि फिल्म में जंगली जानवर, नए क्रिएचर और अलग-अलग प्रजातियां भी होंगी. जो इस फैंटेसी फिल्म में विजुअल दुनिया को और बड़ा बनाएंगी. फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा अपडेट यह है कि दीपिका पादुकोण के किरदार की रक्षक रश्मिका मंदाना बनेंगी. जो कि फिल्म में स्ट्रॉन्ग इमोशनल एंगल जोड़ेंगी. साथ ही दीपिका का रोल पौराणिक वैदिक काल से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेग्नेंसी का ट्रैक भी शामिल है.
फिल्म की कहानी में दीपिका पादुकोण का किरदार एक ऐसी नाजुक स्थिति में दिखाया जाएगा, जो शायद इमोशनल भी हो. कहा जा रहा है कि कहानी के इस हिस्से में जिंदा रहने की जो लड़ाई चल रही है, उसमें रश्मिका का अहम रोल है. वहीं, जान्हवी कपूर एक आदिवासी लड़की का रोल कर रही हैं. जबकि ऐश्वर्या लेक्ष्मी के किरदार को ग्रे शेड्स वाला बताया जा रहा है.
फिल्म की शूटिंग पर अपडेट?
इसी रिपोर्ट से पता लगा कि Raaka का प्रोडक्शन अब एक बड़े एक्शन वाले हिस्से की तरफ जा रहा है. कहा जा रहा है कि अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट बनाया गया है. जहां पूरी टीम के इंटरवल ब्लॉक और अल्लू अर्जुन वाले शानदार एक्शन सीन शूट किए जा सकते हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More