Women's Champions Trophy 2027 : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) दुनिया की सबसे बड़ी खेल निकायों में से एक हैं. आईसीसी का फैसला क्रिकेट में सबसे अहम होता है. आईसीसी अगर किस बात के लिए हां बोल देती है तो वो पूरी की जाती है. वहीं अगर वो किसी बात को मना कर दे तो वो फिर क्रिकेट जगत में दोबारा नहीं किया जाता है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर आईसीसी ने कर दिखाया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर एक बार फिर से चाबूक चला दिया है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर अपना अहम नियम लागू किया है, जिससे दुनिया भर को हैरान कर दिया है. आईसीसी के इस फैसले का सबसे बड़ा प्रभाव श्रीलंका क्रिकेट फैंस पर पड़ने वाला है. क्योंकि श्रीलंका में होने वाला क्रिकेट आईसीसी के इस फैसले से प्रभावित होने वाला है. आइए आईसीसी के इस पूरे फैसले के बारे में विस्तार से जानते हैं.
आईसीसी ने श्रीलंका पर लिया बड़ा फैसला
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. आईसीसी के इस फैसले से श्रीलंका क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, श्रीलंका से पहली बार आयोजित होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली गई है. अब महिला चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका में नहीं होने वाला है. इस टूर्नामेंट को होस्ट करने वाला अगला देश कौन सा होगा. इसका फैसला अभी तक नहीं लिया गया है.
🚨 Sri Lanka lose 2027 Women’s Champions Trophy hosting rights 🚨
The ICC has moved the inaugural tournament (Feb 2027) away from Sri Lanka over government involvement in Sri Lanka Cricket. A new host will be decided later.
(Via - Hindustantimes) pic.twitter.com/XYpxNE2WFN
— HIMANI 🐥 (@himanii_68) August 30, 2026
क्यों छिनी श्रीलंका क्रिकेट से मेजबानी?
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आईसीसी ने तय किया कि वो श्रीलंका में टूर्नामेंट की मेजबानी के साथ आगे नहीं बढ़ सकता. क्योंकि इस समय श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को सरकार द्वारा नियुक्त एक अंतरिम प्रशासन चला रहा है. इसके मद्देनजर श्रीलंका क्रिकेट से आईसीसी ने मेजबानी छिनने का फैसला किया है.
पहले भी श्रीलंका पर चला था चाबूक
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल को लेकर आईसीसी पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. साल 2023 में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया था. इसके बाद 2024 मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी श्रीलंका से छीनकर साउथ अफ्रीका सौंप दी थी. इसके बाद अप्रैल 2026 में श्रीलंका सरकार ने बोर्ड का कामकाज अस्थायी तौर पर ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी को सौंपा था. अब एक बार फिर से आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर एक्शन लिया है.
कब से कब तक होना था टूर्नामेंट?
आपको बता दें कि, महिला क्रिकेट में अगले साल पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी. ये पहली बार था, जब महिला क्रिकेट में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाने वाली है. इस महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 14 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 28 फरवरी 2027 को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी.
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 29, 2026
आईसीसी को श्रीलंका से क्या है दिक्कत?
'संडे टाइम्स' की रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका ने टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार खो दिया है और नए मेजबान देश का फैसला आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक में किया जाएगा. एसएलसी ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सेक्रेटरी प्रकाश शैफ्टर ने साप्ताहिक अखबार से कहा, 'हां, इसे श्रीलंका से दूसरी जगह ले जाया गया है. यह टूर्नामेंट किसी दूसरी जगह पर खेला जाएगा, लेकिन अभी मुझे पक्का नहीं पता कि यह कहां खेला जाएगा'.
आईसीसी के अनुसार, सदस्य देशों में सरकार का कोई दखल नहीं होना चाहिए. क्रिकेट को सरकार द्वारा कंट्रोल नहीं किया जा सकता है. आईसीसी ने एसएलसी के प्रतिनिधियों को आईसीसी बोर्ड की बैठक में शामिल होने की इजाजत देने से भी मना कर दिया था, क्योंकि बोर्ड को एक ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी चला रही थी.
आईसीसी ने एक बयान में कहा था, 'आईसीसी बोर्ड को श्रीलंका क्रिकेट के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने बदले हुए संविधान की दिशा में हुई प्रगति पर ध्यान दिया. उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव कराने की जरूरत पर जोर दिया और इस बात पर सहमति जताई कि श्रीलंका क्रिकेट अभी के लिए आईसीसी बोर्ड की बैठकों में प्रतिनिधित्व करने में असमर्थ रहेगा'.
आईसीसी ने किस अधिकार से छिनी मेजबानी?
आईसीसी किसी भी देश से टूर्नामेंट की होस्टिंग छिन सकती है. आईसीसी के पास यह अधिकार मुख्य रूप से होस्टिंग एग्रीमेंट, टूर्नामेंट के नियमों और सदस्य देशों के साथ किए गए संविदात्मक समझौतों से आता है.
होस्टिंग एग्रीमेंट - आईसीसी जब किसी देश को विश्व कप या अन्य ICC टूर्नामेंट की मेजबानी देती है तो, आईसीसी और संबंधित बोर्ड के बीच एक औपचारिक समझौता होता है. इसमें सुरक्षा, आयोजन, टिकटिंग, प्रसारण, सरकारी अनुमति, लॉजिस्टिक्स और अन्य शर्ते होती हैं. आईसीसी को उस बोर्ड से ये शर्तें अगर पूरी होती हुई नजर नहीं आती है तो वो उससे होस्टिंग की मेजबानी छीनने का अधिकार रखता है.
आईसीसी का निर्णय - आईसीसी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स टूर्नामेंट से जुड़े बड़े प्रशासनिक फैसले ले सकती है. वो परिस्थितियों के अनुसार किसी आयोजन को दूसरे देश में स्थानांतरित करने का फैसला कर सकता है. पैनल को मेजबान देश में कुछ परेशानियां और दिक्कतें दिखती है तो वो ऐसा कर सकता है.
सुरक्षा और सरकारी परिस्थितियां - आईसीसी को लगता है कि मेजबान देश से खिलाड़ियों, अधिकारियों या दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो वो आयोजन को स्थानांतरित कर सकता है. क्योंकि आईसीसी ऐसा नहीं करती है तो वीजा, सरकारी अनुमति, राजनीतिक/कानूनी परिस्थितियां या आयोजन संबंधी गंभीर समस्याएं इससे पैदा हो सकती हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/30/sri-lanka-womens-2026-08-30-15-09-18.jpg)
मेजबान बोर्ड की जिम्मेदारियां - आईसीसी के अनुसार संबंधित क्रिकेट बोर्ड आयोजन की जिम्मेदारियों में प्रमुख भूमिका निभानी होती है. केवल सारी जिम्मेदारी सरकार की नहीं होती. क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर पूरी तरह से सरकार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है. ऐसी स्थिति में भी आईसीसी मेजबानी का अधिकार छीन सकता है.
आईसीसी ने किन-किन देशों से टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी
| क्र. | टूर्नामेंट | मूल मेजबान | मेजबानी छीनने का कारण | नया मेजबान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | चैंपियंस ट्रॉफी 2009 | पाकिस्तान | सुरक्षा कारणों और श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद मेजबानी छीनी गई | दक्षिण अफ्रीका |
| 2 | वनडे वर्ल्ड कप 2011 | पाकिस्तान | 2009 के आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मेजबानी छीनी गई | भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश |
| 3 | अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप 2024 | श्रीलंका | क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखलअंदाजी के कारण ICC ने निलंबित कर मेजबानी छीनी | दक्षिण अफ्रीका |
| 4 | महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 | बांग्लादेश | देश में राजनीतिक अस्थिरता, हिंसक विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा चिंताओं के कारण | यूएई |
| 5 | महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 | श्रीलंका | बोर्ड के स्वतंत्र न होने और सरकारी नियंत्रण के कारण ICC ने मेजबानी छीनी; नया मेजबान तय होना बाकी | नया होस्ट तय होना बाकी |
ये भी पढ़ें : महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान