August 30, 2026

BJP विधायक ने रोड़ समाज से माफी मांगी: 'शाम तक रिजल्ट आएगा’ बयान के बाद युवकों का एनकाउंटर हुआ था; आनंद बोले- भाईचारा जरूरी - Karnal News

करनाल में बीरू वाल्मीकि मर्डर केस से जुड़े हर्ष एनकाउंटर मामले में भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने रविवार को रोड़ समाज से माफी मांग ली। PWD रेस्ट हाउस में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद और अन्य नेताओं की रोड़ समाज के पदाधिकारियों के

.

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि अगर उनकी भाषा, किसी बात या व्यवहार से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते 36 बिरादरी का भाईचारा बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

बीरू वाल्मीकि की 5 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 अगस्त को प्रदर्शन कर रहे बीरू के परिजनों के सामने विधायक जगमोहन आनंद ने ‘शाम तक रिजल्ट’ देने की बात कही थी। उसी शाम रोड़ समाज के युवक हर्ष और बीरबल को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

6 अगस्त को हर्ष और बीरबल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी।

6 अगस्त को हर्ष और बीरबल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी।

आनंद बोले- इसी समाज के साथ राजनीति शुरू की

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा- उनके खिलाफ कुछ आरोप लगाए जा रहे थे। वह चाहते तो इन आरोपों के जवाब में वीडियो या प्रेसनोट जारी कर सकते थे, लेकिन लोग उसका अपने-अपने हिसाब से अलग मतलब निकाल सकते थे। हर काम का एक वक्त और समय होता है। आज उन्हें समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठने और रोड़ महासभा में आने का अवसर मिला।

उन्होंने इसी समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राजनीति शुरू की और आज यहां तक पहुंचे हैं। अगर किसी कारण किसी समाज की भावनाएं आहत होती हैं तो सामने आकर अपनी बात रखना भी जरूरी है। माफी मांगने और खेद जताने में कोई छोटा नहीं होता। रोड़ समाज ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी थीं। इनमें से दो मांगों पर सरकार काम कर रही है, जबकि तीसरी मांग उनसे जुड़ी थी। इसी मामले में उन्होंने समाज के बीच खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी है।

महासभा प्रधान बोले- मीडिया को टारगेट न करें

रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने कहा कि विधायक जगमोहन आनंद ने समाज को जोड़ने के लिए बड़प्पन दिखाया है। इसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि मीडिया के किसी भी साथी को टारगेट न किया जाए।

उन्होंने कहा कि मीडिया अपना काम अच्छे से कर रहा है। किसी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और न ही किसी तरह की गलत बात कही जाए। भविष्य में ऐसी कोई स्थिति नहीं बननी चाहिए, जिससे समाज को नुकसान पहुंचे या उसकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। मामले में एक सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

करनाल रेस्ट हाउस में चली वार्ता के बाद जानकारी देते रोड़ समाज के प्रधान बलकार सिंह।

करनाल रेस्ट हाउस में चली वार्ता के बाद जानकारी देते रोड़ समाज के प्रधान बलकार सिंह।

बीरू के मर्डर के 27 घंटे बाद एनकाउंटर हुआ था

5 अगस्त की रात करीब 9 बजे बीरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीरू अपने बहन के घर जा रहा था। हांसी रोड पर पहुंचते ही हर्ष और बीरबल ने पीछा कर उसके सिर में गोली मारी थी। बीरू के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा किया था।

अगले दिन बीरू की पत्नी ने रोड पर बैठकर परिजनों संग जाम लगा दिया था। इसी रात (6 अगस्त) को पुलिस ने हर्ष और बीरबल का एनकाउंटर कर दिया था, मगर एनकाउंटर के बाद से ही हर्ष के परिजन इस पर सवाल उठा रहे हैं।