August 30, 2026

जालंधर जिमखाना चुनाव-दोपहर तक 60% मतदान: 2 साल बाद हो रहा इलेक्शन,कोहली-मेयर धीर भी पहुंचे; 4 हजार वोटर चुनेंगे नया ग्रुप - Jalandhar News

जालंधर जिमखाना क्लब के चुनाव में आज वोटिंग हो रही है। संडे के चलते दोपहर को वोटर निकले तो अचानक भीड़ बढ़ी रही। सुबह 10 फीसदी तक चल रही वोटिंग दोपहर ढाई बजे तक 60 फीसदी पार कर गई है।

.

2 साल बाद हो रहे चुनाव में 10 एग्जीक्यूटिव, 1 जूनियर वाइस प्रेसिडेंड, आनरेरी सेक्रेटरी, जाइंट सेक्रेटरी, ट्रेजरर के पदों पर 26 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। चुनाव में करीब 4090 वोटर वोट करेंगे और नया ग्रुप चुनेंगे। जिमखाना क्लब के इस वक्त 4500 से ज्यादा मेंबर हैं लेकिन सबको वोट का अधिकार नहीं है। मौजूदा समय में जिमखाना क्ब पर अचीवर ग्रुप काबिज है।

दोपहर बाद वोट देने के लिए शहर के मेयर विनीत धीर, जालंधर सेंट्रल से आप इंचार्ज नितिन कोहली और व्यापाारी पहुंचे। महिलाओं और युवाओं में वोट देने के लिए उत्साह देखा गया।

जालंधर के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से लगातार जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। क्लब सदस्यों का अनुमान है कि शाम तक 70 से 80 प्रतिशत तक मतदान हो सकता है।

जिमखाना क्लब चुनाव में वोटिंग के लिए पहुंचे मेंबर अपने नाम की पर्ची लेते हुए।

जिमखाना क्लब चुनाव में वोटिंग के लिए पहुंचे मेंबर अपने नाम की पर्ची लेते हुए।

मनिंदर बेदी ने बताया कि वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

मनिंदर बेदी ने बताया कि वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

वोट के लिए पहुंचे मेयर विनीत धीर।

वोट के लिए पहुंचे मेयर विनीत धीर।

वोटिंग के लिए पहुंचे जालंधर सेंट्रल हलके से आप इंचार्ज नितिन कोहली।

वोटिंग के लिए पहुंचे जालंधर सेंट्रल हलके से आप इंचार्ज नितिन कोहली।

इस बार नए चेहरों और युवाओं पर दांव इस बार के चुनाव की सबसे खास बात युवाओं और नए चेहरों की बड़ी भागीदारी है। प्रोग्रेसिव ग्रुप से पहली बार कार्यकारी सदस्य (एग्जीक्यूटिव पोस्ट) का चुनाव लड़ रहे मनिंदर बेदी ने बताया कि उनकी टीम का मुख्य एजेंडा पार्किंग की समस्या का हल, स्विमिंग पूल को अपग्रेड करना, फूड और बेवरेज की क्वालिटी को बेहतर बनाना है।

उन्होंने बताया कि क्लब सदस्यों और उनके बच्चों के लिए स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देना प्राथमिकता रहेगी। वहीं, आप ब्लॉक प्रेसिडेंट शुभम (वार्ड 20) ने क्लब की बेहतरी के लिए अच्छी सोच वाले उम्मीदवारों को चुनने की अपील की।

अचीवर्स ग्रुप के प्रति सदस्यों का झुकाव चुनाव में अचीवर्स ग्रुप की तरफ से एग्जीक्यूटिव सीट पर सीरियल नंबर 5 पर चुनाव लड़ रहे जुबिन शिंगारी ने इसे जिमखाना क्लब का एक बड़ा त्योहार करार दिया। जुबिन और उनकी पत्नी साक्षी शंगारी ने कहा कि उनका मुख्य विजन आने वाली पीढ़ी और युवाओं को क्लब से जोड़ना है।

इसके लिए स्पोर्ट्स फैसिलिटीज और स्विमिंग पूल को आधुनिक बनाना बेहद जरूरी है। अचीवर्स ग्रुप की मजबूत घेराबंदी और युवाओं के समर्थन को देखते हुए क्लब के वरिष्ठ सदस्यों को उम्मीद है कि अचीवर्स ग्रुप कार्यकारिणी की अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है।

कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) पद पर दोबारा अपनी किस्मत आजमा रहे सौरभ खुल्लर ने कहा कि उन्हें सदस्यों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि जिमखाना क्लब का चुनाव बेहद छोटा और दिलचस्प होता है, जिसमें लगभग 3000 के करीब वोटिंग होती है। नए सेक्रेटरी और नई टीम के आने से क्लब के विकास में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके नतीजे आज शाम तक स्पष्ट हो जाएंगे।