September 1, 2026

देहरादून में Swine Flu का तांडव! एक दिन में 24 नए केस मिलने से हड़कंप, जानें अस्पतालों का ताजा हाल? - Doon Horizon

देहरादून में स्वाइन फ्लू के 24 नए मामले सामने आने के बाद कुल केस 105 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मौतों की दो स्तरीय जांच और दून अस्पताल में अलग फ्लू ओपीडी शुरू करने का आदेश दिया है। Read more

September 1, 2026

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!7000 की जगह ₹21000 मिलेगा दिवाली बोनस?

Central Government Employees Bonus:दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि बोनस के कैलकुलेशन की मौजूदा 7,000 रुपये की लिमिट को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाए। अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों का दिवाली बोनस करीब 14000 रुपये बढ़ सकता है। यानी मौजूदा रकम के मुकाबले करीब तीन गुना फायदा। हालांकि, अभी सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। Read more

September 1, 2026

10वीं-ITI पास युवाओं के लिए रेलवे में मौका, 4471 पदों पर भर्ती शुरू

रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का इंतजार कर रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण रेलवे ने अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस के 4,471 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में प्रेशर और एक्स आईटीआई दोनों कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल है. ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 27 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.  Read more

September 1, 2026

Bhopal News: फर्जी IAS तृप्ति का नया VIDEO, विधानसभा परिसर में सहेलियों संग ब्लॉगिंग, खुद को बताया प्रोबेशनर - Haribhoomi

फर्जी IAS बनकर ठगी के आरोप में गिरफ्तार तृप्ति सिंह राजपूत का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह दो सहेलियों के साथ विधानसभा परिसर के बाहर ब्लॉगिंग करती और खुद को प्रोबेशनर बताती दिख रही है। पुलिस वीडियो के जरिए यह जांच कर रही है कि क्या सरकारी अधिकारी जैसी छवि बनाने के लिए ऐसी गतिविधियां जानबूझकर की जाती थीं। Read more

September 1, 2026

अगस्त में GST कलेक्शन 15% बढ़ा, खजाने में आए 1.99 लाख करोड़ रुपये

अगस्त महीने में देश के खजाने में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सरकार की ओर से 1 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 1.998 लाख करोड़ रुपये हो गया है. ये लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी रेवेन्यू में दोहरे अंकों (डबल डिजिट) की ग्रोथ देखने को मिली है. इससे पहले जून में 13.9 फीसदी तथा जुलाई में 15.4 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था. पिछले साल अगस्त 2025 में ये आंकड़ा 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा था. Read more

September 1, 2026

धोनी-रोहित और रहाणे को छोड़ा, 5 एक्टिव प्लेयर रखे; पुजारा ने चुनी ऑल-टाइम टीममेट्स XI

Sep 01, 2026 02:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान Cheteshwar Pujara's all-time teammates XI: चेतेश्वर पुजारा ने अपनी ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन में पांच एक्टिव और छह रिटायर प्लेयर को शामिल किया है। पुजारा ने पिछले साल संन्यास लिया था।एमएस धोनी, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे (फाइल फोटो) Read more

September 1, 2026

नई इलेक्ट्रिक SUV आते ही इस कंपनी का लगा 'जैकपॉट', बेच डालीं हजारों कार; पेट्रोल-डीजल से ज्यादा बिकीं

कंपनी का कहना है कि उसकी बिक्री का प्रदर्शन उसके ICE और न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो से लगातार बेहतर हो रहा है। कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज का लगातार विस्तार किया है। अब इसमें हेक्टर टॉमहॉक के रूप में एक और बड़ी गाड़ी शामिल हो गई है।JSW MG मोटर इंडिया ने अगस्त 2026 का सेल्स डाटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने बीते महीने 7,508 यूनिट्स की होल सेल दर्ज की है, जो साल-दर-साल आधार पर डुअल नंबर्स की ग्रोथ को दिखाता है। कंपनी का यह हालिया प्रदर्शन हेक्टर टॉमहॉक EV और PHEV के लॉन्च के साथ आया है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। अगस्त 2025 में बेची गई 6,578 यूनिट्स की तुलना में MG की बिक्री में 930 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है, जो 14.14% की YoY वृद्धि है। हालांकि, जुलाई 2026 में बेची गई 8,158 यूनिट्स की तुलना में बिक्री में 650 यूनिट्स या 7.97% की मंथली गिरावट आई है। Read more

September 1, 2026

MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana: 1.22 लाख मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने 25-25 हजार ट्रांसफर

MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों (Medhavi Vidyarthi) को लैपटॉप खरीदने 25-25 हजार की राशि उनके खातों ट्रांसफर की। इस हिसाब से सीएम ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों के खातों में 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में 10 छात्रों को प्रतीक स्वरूप लैपटॉप दिए गए। Read more

September 1, 2026

रूसी सेना में शामिल 51 भारतीयों की मौत, जानिए अब क्या करने जा रहा भारत

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि रूसी सेना में भर्ती हुए 227 भारतीयों में से 139 को वापस लाया जा चुका है, जबकि 51 की मौत हो गई है। सरकार बाकी बचे लोगों की जल्द वापसी के लिए रूस से लगातार बातचीत कर रही है।बिश्केक (किर्गिस्तान): विदेश मंत्रालय ने बताया है कि रूसी सेना में अब तक 227 भारतीय भर्ती हुए थे। इनमें से 139 को सेना से छुट्टी मिल गई है, यानी वो वापस आ चुके हैं। दुख की बात है कि 51 भारतीयों की मौत भी हो गई है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि नई दिल्ली बाकी बचे लोगों की रिहाई और वापसी के लिए मॉस्को के साथ लगातार बातचीत कर रही है। Read more

September 1, 2026

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव के लिए ABVP ने घोषित किए 13 संभावित उम्मीदवारों के नाम, 18 सितंबर को होगी वोटिंग - Haribhoomi

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP की ओर से 13 ने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। आज से ये सभी उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों और विभागों में जाकर छात्रों से संपर्क करेंगे। Read more