September 1, 2026

MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana: 1.22 लाख मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने 25-25 हजार ट्रांसफर

MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों (Medhavi Vidyarthi) को लैपटॉप खरीदने 25-25 हजार की राशि उनके खातों ट्रांसफर की। इस हिसाब से सीएम ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों के खातों में 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में 10 छात्रों को प्रतीक स्वरूप लैपटॉप दिए गए।

लैपटॉप क्रय के लिए राशि वितरण कार्यक्रम राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएम यादव ने मेधावी छात्रों से चर्चा भी की।

योजना का उद्देश्य

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

लैपटाॅप वितरण समारोह की तस्वीरें

MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana
सीएम मोहन यादव ने लैपटॉप वितरण समारोह में विद्यार्थियों को "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" के तहत लैपटॉप दिए।
MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana
सीएम मोहन यादव ने लैपटॉप वितरण समारोह में विद्यार्थियों के साथ सिंगल क्लिक से "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" अंतर्गत 1.21 लाख विद्यार्थियों को 304 करोड़ रुपए की राशि खातों में ट्रांसफर की।
MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana
सीएम मोहन यादव ने लैपटॉप वितरण समारोह में "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" के तहत मेधावी छात्रा को लैपटॉप दिया।
MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana
सीएम मोहन यादव ने लैपटॉप वितरण समारोह में "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" के तहत मेधावी छात्रा को लैपटॉप दिया।
MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana
 लैपटॉप वितरण समारोह में दीप प्रज्वलित करते सीएम मोहन यादव।
MP Medhavi Vidyarthi Laptop Yojana
 लैपटॉप वितरण समारोह में संबोधित करते सीएम मोहन यादव।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल

योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई।

ये खबर भी पढ़ें: MPPSC Main Exam-2026: इंदौर में 6 सेंटर्स पर 2428 कैडिडेट देंगे एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा, 7 से 12 सितंबर एग्जाम, 90 मिनट पहले पहुंचा जरूरी

स्टूडेंट्स को मॉर्डन टेक्नोलॉजी से जोड़ने का प्रयास

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Indore Honey Trap Case: इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप केस में पूरक चालान पेश, श्वेता जैन का भी नाम

लेखक