September 1, 2026

धोनी-रोहित और रहाणे को छोड़ा, 5 एक्टिव प्लेयर रखे; पुजारा ने चुनी ऑल-टाइम टीममेट्स XI

Sep 01, 2026 02:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Cheteshwar Pujara's all-time teammates XI: चेतेश्वर पुजारा ने अपनी ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन में पांच एक्टिव और छह रिटायर प्लेयर को शामिल किया है। पुजारा ने पिछले साल संन्यास लिया था।

Cheteshwar Pujara all time teammates XI

एमएस धोनी, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे (फाइल फोटो)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन चुनी है। उन्होंने एमएस धोनी, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा। पुजारा इंटरनेशनल क्रिकेट में 2010 से 2013 तक एक्टिव रहे। उन्होंने 103 टेस्ट में 7195 रन बनाए। टेस्ट स्पेशलिस्ट रहे पुजारा ने करियर में पांच वनडे मैच भी खेले। उन्होंने धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 38 वर्षीय पुजारा ने अपनी टीम में पांच एक्टिव और छह रिटायर प्लेयर्स को शामिल किया है।

पुजारा ने खुद को इस नंबर पर रखा

पुजारा ने ऑल-टाइम टीममेट्स इलेवन का खुलासा क्रिकइंफो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में किया। पुजारा ने सिर्फ उन्हें खिलाड़ियों चुना, जो उनके 13 साल के करियर में टीममेट्स रहे। उन्होंने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को ओपनर के रूप में रखा। द्रविड़ ने 1996-2012 से तक 13265 रन बनाए। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने 2001 से 2013 के दौरान 103 टेस्ट में 8503 रन जुटाए। दिलचस्प बात यह है कि पुजारा ने खुद को तीसरे नंबर पर रखा, जो उनकी और द्रविड़ की पसंदीदा जगह थी। द्रविड़ के बाद टेस्ट में पुजारा को भारत की 'द वॉल' कहा गया।

सचिन के बाद कोहली को दी जगह

पुजारा ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को चार और सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली पांचवें नंबर पर रखा। सचिन ने 24 साल के करियर में 200 टेस्ट खेले और 15921 रन बनाए, जो सर्वाधिक हैं। कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन जोड़े। 37 वर्षीय कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्याल ले चुके हैं। वह सिर्फ भारत के लिए वनडे में एक्टिव हैं। पुजारा ने वीवीएस लक्ष्मण को रहाणे की जगह छठे नंबर पर जगह दी। लक्ष्मण ने 134 टेस्ट में 8781 रन बटोरे। बता दें कि पुजारा अपने टेस्ट करियर का ज्यादातर हिस्से में रहाणे के साथ खेले। रहाणे ने जुलाई 2026 में इंटरनेशनल रिटायरमेंट लिया।

इलेवन में दो स्पिनर और दो पेसर

ऋषभ पंत ने विकेटकीपर के तौर पर धोनी के बजाय ऋषभ पंत को तरजीह दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पंत के साथ कुछ शानदार पार्टनरशिप की थीं। पुजारा ने बॉलिंग अटैक में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो स्पिनर को चुना। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को पेसर के तौर पर शामिल किया। उन्होंने तेज गेंदबाद ईशांत शर्मा को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना। पुजारा ने कहा, ''इसके अलावा मैं एक और सीमर चुनूंगा। नंबर 12 पर इशांत शर्मा हैं। कंडीशन को देखते हुए मैं तीन सीमर के साथ जा सकता हूं। मैंने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को शामिल नहीं किया है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं लिस्ट में हार्दिक को चुन सकता हूं।''

चेतेश्वर पुजारा की ऑल-टाइम टीममेट्स XI: राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें