September 1, 2026

नई इलेक्ट्रिक SUV आते ही इस कंपनी का लगा 'जैकपॉट', बेच डालीं हजारों कार; पेट्रोल-डीजल से ज्यादा बिकीं

कंपनी का कहना है कि उसकी बिक्री का प्रदर्शन उसके ICE और न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो से लगातार बेहतर हो रहा है। कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज का लगातार विस्तार किया है। अब इसमें हेक्टर टॉमहॉक के रूप में एक और बड़ी गाड़ी शामिल हो गई है।

JSW MG मोटर इंडिया ने अगस्त 2026 का सेल्स डाटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने बीते महीने 7,508 यूनिट्स की होल सेल दर्ज की है, जो साल-दर-साल आधार पर डुअल नंबर्स की ग्रोथ को दिखाता है। कंपनी का यह हालिया प्रदर्शन हेक्टर टॉमहॉक EV और PHEV के लॉन्च के साथ आया है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। अगस्त 2025 में बेची गई 6,578 यूनिट्स की तुलना में MG की बिक्री में 930 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है, जो 14.14% की YoY वृद्धि है। हालांकि, जुलाई 2026 में बेची गई 8,158 यूनिट्स की तुलना में बिक्री में 650 यूनिट्स या 7.97% की मंथली गिरावट आई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

Hyundai i20

₹ 6 - 10.63 लाख

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.17 लाख

Tata Altroz

₹ 6.3 - 10.8 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

MG का कहना है कि उसकी बिक्री का प्रदर्शन उसके ICE और न्यू एनर्जी व्हीकल पोर्टफोलियो से लगातार बेहतर हो रहा है। कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज का लगातार विस्तार किया है। अब इसमें हेक्टर टॉमहॉक के रूप में एक और बड़ी गाड़ी शामिल हो गई है। अगस्त में लॉन्च हुई हेक्टर टॉमहॉक, MG के ADAPT मल्टी-न्यू एनर्जी व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली SUV है।

खास बात यह है कि नई SUV को EV और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन के विकल्प के साथ पेश किया जा रहा है। इन दो वर्जन की मदद से MG अलग-अलग तरह के खरीदारों को टारगेट कर सकती है। जहां टॉमहॉक EV एक पारंपरिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है, वहीं टॉमहॉक PHEV में पेट्रोल इंजन के साथ एक बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन है।

कंपनी ने अब पूरे भारत में डीलरशिप तक हेक्टर टॉमहॉक EV की डिलीवरी शुरू कर दी है। ग्राहकों को डिलीवरी सितंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। टॉमहॉक EV को 19.49 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। MG के बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए है। साथ ही, 4.90 रुपए प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चार्ज भी लगेगा। ये शुरुआती कीमतें सीमित संख्या में बुकिंग के लिए लागू हैं।

हेक्टर टॉमहॉक PHEV की कीमत 25.69 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि इसकी शुरुआती BaaS कीमत 21.79 लाख रुपए है। साथ ही, 3.20 रुपए प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चार्ज भी लगेगा। दोनों वर्जन के लिए बुकिंग अभी ओपन है। PHEV खरीदने वालों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी नवंबर 2026 में शुरू होने वाली हैं।

हेक्टर टॉमहॉक, MG के इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज में एक अहम विस्तार है, खासकर प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के जुड़ने से ये मजबूत हुआ है। कंपनी पहले से ही भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में कई प्राइस सेगमेंट के मॉडल्स के साथ मजबूत स्थिति में है। अगस्त में बिक्री में साल-दर-साल 14.14% की बढ़ोतरी तब हुई है, जब MG अपनी मासिक बिक्री के आंकड़ों में टॉमहॉक EV की संख्या को जोड़ने की तैयारी कर रही है। डीलरशिप पर गाड़ियां भेजने का काम पहले ही शुरू हो चुका है और ग्राहकों को डिलीवरी इसी महीने से शुरू हो रही है।