September 20, 2026

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी पर विष्णु जी क्यों लेते हैं करवट? पढ़ें परिवर्तिनी एकादशी की ये कथा

Parivartini Ekadashi Vrat Katha: साल 2026 में परिवर्तिनी एकादशी का पावन पर्व 22 सितंबर, मंगलवार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी तक चार महीनों के लिए क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर योगनिद्रा में रहते हैं. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को इस चार महीने की निद्रा का मध्य बिंदु माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा के दौरान अपनी विश्राम अवस्था बदलते हैं और बाईं से दाईं करवट लेते हैं. इसी स्थान परिवर्तन या करवट बदलने की क्रिया के कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी या पार्श्व एकादशी कहा जाता है. आइए जानते हैं इस पावन दिन के महत्व और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में. Read more

September 20, 2026

यातायात चालान नियमों में बदलाव के विरोध में वकीलों का हड़ताल का ऐलान

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली की सभी जिला अदालतों के अधिवक्ता संघों की समन्वय समिति ने रविवार को एक परिपत्र जारी करके सभी सदस्य अधिवक्ताओं से सोमवार को काम से विरत रहने का आह्वान किया। हड़ताल का यह आह्वान यातायात चालान के निपटारे की प्रक्रिया से संबंधित केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में हाल में किए गए संशोधनों के विरोध में उठाया गया है। Read more

September 20, 2026

आगरा में 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज: 16 जिलों के गायत्री परिजन और कार्यकर्ता बैठक में जुटे - Up18 News

आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज के तत्त्वावधान में आगामी 16 से 19 दिसंबर तक आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 मैदान में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल के सभागार में महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक हुई। बैठक में आगरा सहित 16 जिलों के गायत्री परिजनों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें कार्यकर्ता नियोजन, जिम्मेदारियों के वितरण और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। Read more

September 20, 2026

मुझे माफ कर दो... जब साइबर सेल से नाम निकलवाया और ट्रोलर के घर पहुंच गए सलमान खान

Salman Khan Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ के तमाम फैंस को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का इंतजार रहता है. इस एपिसोड में खुद सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट के गेम प्लान को लेकर सुझाव देते हैं, तो कई बार कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाते हैं. हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ में 19 सितंबर के एपिसोड में सलमान कंटेस्टेंट की जगह ट्रोलर्स पर गुस्से में नजर आए. बढ़े हुए वजन, बाल्ड लुक और उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाने वालों के खिलाफ सलमान काफी नाराज दिखे. इसी बीच उन्होंने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया, जब एक लड़का उनके बारे में उटपटांग बातें लिख रहा था. Read more

September 20, 2026

PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, छात्रों के सवालों का एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के आह्वान के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर इंटरैक्टिव टॉकथॉन का आयोजन किया. 45 मिनट के इस विशेष कार्यक्रम में विशेषज्ञों, शिक्षकों और छात्रों ने नशीली दवाओं के सेवन से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर खुलकर चर्चा की. Read more

September 20, 2026

Mahasamund Ganja Taskari Case: ओडिशा से MP जा रहा लाखों का गांजा महासमुंद में पकड़ाया, पुलिस को देख तस्करों ने कार में लगाई आग, 2 अरेस्ट

Mahasamund Ganja Taskari Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी ( Mahasamund Ganja Taskari Case) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे तस्करों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार में रखी गांजे की बोरियों में आग लगा दी और जंगल की ओर भागने की कोशिश की।(Mahasamund Police Action)  Read more

September 20, 2026

जम्मू-कश्मीर के जंगल में छिपा घायल आतंकी: 5 जिलों में अलर्ट; 17 सितंबर के एनकाउंटर में दो मारे गए थे, एक की तलाश जारी

श्रीनगर4 घंटे पहलेलेखक: रउफ डार कॉपी लिंकजम्मू-कश्मीर में तीन दिन पहले हुए एनकाउंटर में घायल आतंकी की तलाश जारी है। सेना ने पांच जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घायल आतंकी मजालता के जंगलों में छिपा हो सकता है। Read more

September 20, 2026

इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. अब दोनों देशों के बीच सिर्फ किसी बड़े टूर्नामेंट में ही क्रिकेट मैच देखने को मिलता है, क्योंकि भारत ने अब पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेलना पूरी तरह से बंद कर दिया है. हालांकि, फैंस के लिए गुड न्यूज है. जल्द ही क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह के सामने एक बार फिर साहिबजादा फरहान होंगे. यहां जानें यह मैच कब और कहां खेला जाएगा. Read more

September 20, 2026

'वहां छोले बेचने गए थे....', बाबर आजम की कप्तानी पर भड़के वसीम अकरम, बोले - दूसरे टेस्ट के बाद ही छोड़ देते कैप्टेंसी

'वहां छोले बेचने गए थे....', बाबर आजम की कप्तानी पर भड़के वसीम अकरम, बोले - दूसरे टेस्ट के बाद ही छोड़ देते कैप्टेंसी Wasim Akram on Babar Azam captaincy: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बाबर की जमकर लताड़ लगाई है. Read more

September 20, 2026

Quockerwodger... शशि थरूर ने X फिर लिखी ऐसी इंग्लिश, इस शब्द के जरिए सरकार पर कसा तंज - India TV Hindi

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी कठिन अंग्रेजी के लिए जाने जाते हैं। शशि थरूर अक्सर कम इस्तेमाल होने वाले और कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्दों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को एक ऐसा ही शब्द 'क्वॉकरवॉजर' (Quockerwodger) साझा किया है। थरूर ने इसे 'हमारे दौर का शब्द' बताया है।  Read more