'वहां छोले बेचने गए थे....', बाबर आजम की कप्तानी पर भड़के वसीम अकरम, बोले - दूसरे टेस्ट के बाद ही छोड़ देते कैप्टेंसी
Wasim Akram on Babar Azam captaincy: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बाबर की जमकर लताड़ लगाई है.
Wasim Akram on Babar Azam captaincy: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बाबर की जमकर लताड़ लगाई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/20/wasim-akram-on-babar-azam-2026-09-20-20-19-59.jpg)
Wasim Akram on Babar Azam
Wasim Akram on Babar Azam captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट में हाल ही में भूचाल मचा हुआ है. इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मिली 0-3 की करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर कप्तानी को लेकर घमासान शुरू हो गया है. पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी क्षमता पर बेहद तीखा हमला बोला है. मैनचेस्टर में आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान, पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस की मौजूदगी में अकरम ने कहा कि बाबर आजम को कप्तानी स्वीकार ही नहीं करनी चाहिए थी. उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर PCB बीच सीरीज में कप्तान की मर्जी के बिना बड़े फैसले ले रहा था, तो बाबर को दूसरे टेस्ट मैच के बाद ही कप्तानी छोड़कर सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए था.
कप्तानी वापस लेना पूरी तरह गैर-जरूरी था - वसीम अकरम
वसीम अकरम का मानना है कि शान मसूद को हटाकर बाबर आजम को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खुद बाबर का एक गलत फैसला था. अकरम ने कहा, "मैं किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहता और मैं गलत भी हो सकता हूं. लेकिन मेरी राय में बाबर को कप्तानी दोबारा नहीं लेनी चाहिए थी. इस सब की कोई जरूरत नहीं थी. मेरी सलाह है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद बाबर को खुद आगे आकर कहना चाहिए था कि वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे."
वसीम अकरम ने बाबर आजम पर कसा तंज
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में जब पाकिस्तान की टीम लगातार दो मैच हारी तो PCB ने कई ऐसे फैसले लिए, जिसमें क्रिकेट जगत हो ही हैरान कर दिया था. PCB ने सीरीज के बीच टीम के 7 खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया और कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव कर दिए. बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जब टॉस पर बाबर आजम से इन बड़े बदलावों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इन फैसलों की कोई जानकारी नहीं थी.
बाबर आजम का यह बयान वसीम अकरम को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने लाइव इवेंट में भड़कते हुए कहा, "बाबर आजम ने कहा कि उन्हें पता नहीं था. अगर आपको पता ही नहीं था कि टीम में क्या चल रहा है, तो आप वहां क्या कर रहे थे? क्या आप वहां छोले बेचने आए थे?"
🚨 Wasim Akram on Babar Azam captaincy:
— Shakeel Khan Khattak (@ShakeelktkKhan) September 20, 2026
“I don’t want to blame anyone,I think Babar should never have taken the captaincy.After 2nd Test Babar should have said he would play only as a player. If your leader or captain doesn’t have your back, you can’t give 100%.” pic.twitter.com/NEefW2ZTgg
जब कप्तान ही साथ न दे, तो खिलाड़ी 100% नहीं दे सकते - वसीम अकरम
वसीम अकरम ने साफ कहा कि टीम की इस दुर्दशा के पीछे खराब कप्तानी सबसे बड़ी वजह है. उनका मानना है कि मैदान पर कोई भी खिलाड़ी तब तक अपना 100% नहीं दे सकता, जब तक उसे यह भरोसा न हो कि उसका कप्तान मुश्किल वक्त में उसके साथ चट्टान की तरह खड़ा है. जब कप्तान खुद ही टीम के फैसलों से पल्ला झाड़ लेता है, तो पूरी टीम का हौसला टूट जाता है. बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम किसी भी पारी में 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी. बल्लेबाजों का सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा था.
यह भी पढ़ें: उम्र बस एक नंबर है...! 41 साल के क्रेग इरविन ने रचा इतिहास, मोहम्मद नबी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें