September 20, 2026

मुझे माफ कर दो... जब साइबर सेल से नाम निकलवाया और ट्रोलर के घर पहुंच गए सलमान खान

Salman Khan Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ के तमाम फैंस को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का इंतजार रहता है. इस एपिसोड में खुद सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट के गेम प्लान को लेकर सुझाव देते हैं, तो कई बार कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाते हैं. हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ में 19 सितंबर के एपिसोड में सलमान कंटेस्टेंट की जगह ट्रोलर्स पर गुस्से में नजर आए. बढ़े हुए वजन, बाल्ड लुक और उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाने वालों के खिलाफ सलमान काफी नाराज दिखे. इसी बीच उन्होंने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया, जब एक लड़का उनके बारे में उटपटांग बातें लिख रहा था.

सलमान ने बताया कि लगभग 8 साल पहले एक लड़का, जिसका ताल्लुक अच्छी फैमिली से था, वो लड़का उनके बारे में सोशल मीडिया पर गंदी-गंदी बातें लिख रहा था. सलमान ने पहले उसका पता लगाया और फिर उसके घर पर पहुंच गए थे. सलमान ने वहां जाकर उस लड़के से कहा था कि तुम्हारी तस्वीर छाप दूं कि तुम ऐसा-ऐसा कर रहे हो, उसके बाद वो लड़का माफी मांगने लगा था.

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान ने कहा, “करीब 8-10 साल पहले एक लड़का बहुत गंदी-गंदी, उटपटांग चीजें लिख रहा था. मैंने उसका पता लगाया. साइबर सेल से मिल जाता है ये सब. सीधा उसके घर पर पहुंचे थे. उसकी मां टीचर थीं. पिता प्रोफेसर थे. उसकी बहन भी किसी अच्छे स्कूल में पढ़ने जाती थी. मैंने कहा कि छाप दूं क्या तस्वीर कि ये लड़का है, इसका नाम ये है और इसकी मां ये हैं, पिता ये हैं…करूं. वो कहने लगा कि नहीं-नहीं मुझे-मुझे माफ कर दो.”

सलमान ने ये भी कहा कि हर स्टार्स सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुका है. कोई इसपर रिएक्ट करता है, कोई रिएक्ट नहीं करता है. सलमान ने कहा कि ये ट्रोलर्स उनके साथ-साथ सोहेल खान, वरुण धवन, समेत इंडस्ट्री के बाकी लोगों का भी मजाक उड़ाते हैं.

ये भी पढ़ें-

पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो

नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

सलमान ने शो में उतारी टी-शर्ट

सलमान शो में काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने अपनी टी-शर्ट भी उतार दी. पिछले कुछ दिनों से वो अपने सिर को कवर करके चल रहे थे, जिसको लेकर भी अलग-अलग तरह की बातें हो रही थी. ऐसे में शो में सलमान ने अपनी हैट भी हटा दी. चेहरे से मेकअप भी हटा दिया और ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button