September 20, 2026

Mahasamund Ganja Taskari Case: ओडिशा से MP जा रहा लाखों का गांजा महासमुंद में पकड़ाया, पुलिस को देख तस्करों ने कार में लगाई आग, 2 अरेस्ट

Mahasamund Ganja Taskari Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी ( Mahasamund Ganja Taskari Case) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे तस्करों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कार में रखी गांजे की बोरियों में आग लगा दी और जंगल की ओर भागने की कोशिश की।(Mahasamund Police Action) 

नाकेबंदी देखकर भागने लगे आरोपी ( Mahasamund Ganja Taskari Case)

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के बलांगीर से गांजा लाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने इलाके में नाकेबंदी की। Interstate Ganja Smuggling (अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी) के इस मामले में काले रंग की वैगनआर कार में सवार आरोपियों ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़ लिया और तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और चोरभट्ठी से मेदनीपुर मार्ग पर कार को रोक लिया।

Mahasamund Ganja Taskari Case
महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा। इनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा भी जब्त किया।

कार में लगाई आग, जंगल में भागे ( Mahasamund Ganja Taskari Case)

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने कार में रखी गांजे की बोरियों में आग लगा दी। उनका मकसद सबूत मिटाना था। पुलिस और ANTF की टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर आग बुझाई।

28 किलो से ज्यादा गांजा बरामद ( Mahasamund Ganja Taskari Case)

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से तीन अधजली प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं। इनमें 28.465 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 14 लाख 23 हजार 250 रुपये बताई गई है। Interstate Ganja Smuggling (अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी) मामले में पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शहडोल ले जा रहे थे गांजा, एक आरोपी फरार ( Mahasamund Ganja Taskari Case)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर निवासी विनोद राणा से खरीदा गया था और इसे मध्यप्रदेश के शहडोल ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुलभ सिंह परिहार और सागर कुशवाहा के रूप में हुई है। फरार आरोपी शिवा सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने NDPS Act (नारकोटिक्स कानून) और BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें: CG JDA Strike: छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स का बड़ा फैसला,  स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर 7 दिन तक टली अनिश्चिकालीन हड़ताल

.

लेखक