September 27, 2026

'एआई आशा के साथ चिंता भी': जयशंकर बोले- देश अपने सिस्टम विकसित करने को स्वतंत्र, दुरुपयोग से आगाह कर क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को लेकर भारत का नजरिया साफ किया। उन्होंने कहा कि हर देश को यह अधिकार होना चाहिए कि वह अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से एआई सिस्टम विकसित करे और तय करे कि उनका इस्तेमाल किस तरह किया जाए। जयशंकर ने बदलती दुनिया में देशों की ज्यादा भागीदारी और उनकी आवाज को महत्व देने की भी पैरवी की। Read more

September 27, 2026

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी- आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता - India TV Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के 138वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे हो रहे हैं। आज का भारत आतंक बर्दाश्त नहीं करता है। Read more

September 27, 2026

बहादुरगढ़ नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं: SDRF की तलाश जारी, गणपति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, दो युवकों के शव बरामद - Jhajjar News

बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पास स्थित एनसीआर माइनर नहर में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान तीन युवक पानी में डूब गए थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने तलाश शुरू की। Read more

September 27, 2026

'पैसा न आने की वजह से मर रहा है ईरान', होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा दावा

'पैसा न आने की वजह से मर रहा है ईरान', होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा दावा US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान इसलिए होर्मुज को खोलने के लिए गिड़गिड़ा रहा है कि क्योंकि उनके पास पैसा नहीं आ रहा और वे बिना पैसे के मर रहे हैं. Read more

September 27, 2026

पंजाब: छात्रा से रेप की खबर के बाद LPU में बवाल, छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन और तोड़फोड़

फगवाड़ा स्थित LPU में एक छात्रा से कथित रेप की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. रात में यूनिवर्सिटी परिसर में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद छात्रों ने सुबह एक बार फिर चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. Read more

September 27, 2026

उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा: बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता

उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता2 घंटे पहले कॉपी लिंकपब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने हाल ही में बताया कि आतंकवादी अजमल कसाब ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था। यह सुनकर अमिताभ ने कहा कि अगर वह उनके घर आता तो उसे गोली मार देते। Read more

September 27, 2026

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में 10 कामों से रहें दूर, श्राद्ध पक्ष में न करें ये गलतियां

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है. 27 सितंबर से श्राद्ध पक्ष की मुख्य तिथियां शुरू होंगी. 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा. यह समय पितरों के स्मरण, श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान कई परिवार खानपान से लेकर रोजमर्रा के व्यवहार तक कुछ खास नियमों का पालन करते हैं. मान्यता है कि इन दिनों सादगी रखते हुए पितरों का स्मरण और जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए.  Read more

September 27, 2026

EWS आरक्षण को लेकर रविंद्र भाटी सड़कों पर क्यों उतरे?: ‘सरलीकरण’ यात्रा का आखिर क्या मकसद और आगे क्या है बड़ा प्लान - Rajasthan News

राजस्थान में पंचायत चुनावों से ठीक पहले आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासी केंद्र में आ गया है। शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने केंद्र सरकार के EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण के कड़े नियमों के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिय Read more

September 27, 2026

28 सितंबर से बैंक हड़ताल! आज ही निपटाएं लोन-EMI का काम, जानें क्या खुला है

Published: Sunday, September 27, 2026, 7:35 [IST] आज रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सरकारी (Public Sector) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) खुले हैं। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल से आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने आज विशेष कार्य दिवस की मंजूरी दी है। अगर आप नई कार खरीदने जा रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद अहम है। अगले तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से पहले आज ही लोन का पैसा ट्रांसफर करवाएं, ईएमआई (EMI) भरें या बड़ा RTGS पेमेंट निपटा लें। Read more

September 27, 2026

Billie Jean King Cup के फाइनल में होगा Ukraine vs Czechia का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव मुकाबला - India TV Hindi

Published : Sep 27, 2026 07:35 am IST, Updated : Sep 27, 2026 07:36 am IST बिली जीन किंग कप के फाइनल मैच में भिड़ंत 27 सितंबर को यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में होगी। दोनों ही टीमों का सेमीफाइनल मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके बाद खिताबी मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है। महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में आज यानी 27 सितंबर को फाइनल मुकाबला यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें खिताब जीतने को लेकर रहने वाली हैं। चेकिया की टीम 8 साल के लंबे अंतराल के बाद फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्की करने में कामयाब हो सकी है, जिसमें वह पिछली बार साल 2018 में फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी, वहीं यूक्रेन की टीम पहली बार बिली जीन किंग कप के फाइनल में पहुंची है। इस खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर फ्री में किया जाएगा। यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में यह फाइनल मुकाबला चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जाएगा। Read more