September 27, 2026
Shahpura Toll Plaza Closed: इस टोल प्लाजा में अब नहीं होगी टोल की वसूली! मंत्री गडकरी के निर्देश के बाद आज से ही लागू हुआ नया आदेश, जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला
भोपालः Shahpura Toll Plaza Closed भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जनसुविधा एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए एनएच-45 के जबलपुर–हिरन नदी सेक्शन स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशानुसार, रविवार 27 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे से शहपुरा टोल प्लाजा की सभी लेन, जिसमें ईटीसी लेन भी शामिल हैं, टोल-मुक्त रहेंगी। इस अवधि में किसी भी श्रेणी के वाहन से यूजर फीस की वसूली नहीं की जाएगी।
Read more