September 27, 2026

Billie Jean King Cup के फाइनल में होगा Ukraine vs Czechia का आमना-सामना, VETO OTT पर देखें लाइव मुकाबला - India TV Hindi

Published : Sep 27, 2026 07:35 am IST,  Updated : Sep 27, 2026 07:36 am IST

बिली जीन किंग कप के फाइनल मैच में भिड़ंत 27 सितंबर को यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में होगी। दोनों ही टीमों का सेमीफाइनल मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके बाद खिताबी मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है।

महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में आज यानी 27 सितंबर को फाइनल मुकाबला यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें खिताब जीतने को लेकर रहने वाली हैं। चेकिया की टीम 8 साल के लंबे अंतराल के बाद फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्की करने में कामयाब हो सकी है, जिसमें वह पिछली बार साल 2018 में फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी, वहीं यूक्रेन की टीम पहली बार बिली जीन किंग कप के फाइनल में पहुंची है। इस खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण VETO OTT पर फ्री में किया जाएगा। यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में यह फाइनल मुकाबला चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जाएगा।

फाइनल मैच को कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

27 सितंबर को बिली जीन किंग कप का फाइनल मैच यूक्रेन और चेकिया के बीच में खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। आप इस फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। यूक्रेन और चेकिया के बीच फाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 27 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से होगी।

अब तक दोनों टीमों की हुई है सिर्फ एकबार भिड़ंत

बिली जीन किंग कप के इतिहास में यूक्रेन और चेकिया की टीम के बीच में अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत देखने को मिली है। साल 2023 में क्वालीफायर्स में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था जिसमें चेकिया की टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही थी। इस मैच में 4 गेम खेले गए थे, जिसमें सभी सिंगल्स के इवेंट थे और उसमें चेकिया की टीम ने तीन गेम जीते जबकि यूक्रेन सिर्फ एक गेम जीतने में कामयाब रहा था। हालांकि इसके बावजूद इस फाइनल मुकाबले में चेकिया की टीम यूक्रेन को बिल्कुल भी हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगा क्योंकि सेमीफाइनल में उनका काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था और यूक्रेन की टीम ने इटली को एकतरफा 2-0 से मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की थी। वहीं चेकिया की टीम को लेकर बात की जाए तो उनका सेमीफाइनल में सामना स्पेन की टीम से हुए था जिसको वह 2-0 के अंतर से जीतने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहीं थी।

ये भी पढ़ें

स्पेन को हराकर Billie Jean King Cup के फाइनल में पहुंची चेकिया की टीम, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन

यूक्रेन ने बेल्जियम को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।