September 29, 2026
RBI दे सकता है आपको EMI का झटका, इतनी बढ़ सकती है होम-कार लोन की ईएमआई
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक झटका देने वाली खबर सामने आई है. जापानी दिग्गज ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का सेंट्रल बैंक आरबीआई अक्टूबर और दिसंबर के महीने में लोन ईएमआई की दरों में इजाफा कर सकता है. इन दोनों महीनों में कुल मिलाकर 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन लेना काफी महंगा हो सकता है. वैसे आरबीआई ने काफी समय से पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. उससे पहले आरबीआई ने पॉलिसी रेट में करीब 1.25 फीसदी की कमी की थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जापानी दिग्गज ने किस तरह के आंकड़े सामने रखे हैं…
Read more