September 30, 2026

OMG! 5 सेकंड में शांत, 2 मिनट में नींद! चीनी मां के बच्चे को Hanuman Chalisa से मिलता है सुकून

OMG! 5 सेकंड में शांत, 2 मिनट में नींद! चीनी मां के बच्चे को Hanuman Chalisa से मिलता है सुकून

चीनी मां ने बताया बच्चे को सुलाने का तरीकाImage Credit source: Instagram/sarajaneho

चीनी Entrepreneur और एटिकेट एक्सपर्ट Sarah Jane Ho इन दिनों अपने चार महीने के बेटे के साथ बिताए पलों को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मॉर्निंग रूटीन की कुछ तस्वीरें और अनुभव शेयर किए हैं. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उस बात ने खींचा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बच्चा जब परेशान या चिड़चिड़ा होता है तो Hanuman Chalisa सुनते ही कुछ ही सेकंड में शांत हो जाता है.

Sarah ने इंस्टाग्राम पर मदरहुड से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने बताया कि 40 साल की उम्र में मां बनने के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में कई चीजें बिल्कुल नई हैं. इसी दौरान उन्हें Indian friends के जरिए Hanuman Chalisa के बारे में पता चला था. उन्होंने बताया कि Burning Man के दौरान उनके कुछ भारतीय दोस्तों ने उन्हें इसके बारे में बताया था. इसके बाद से वह इसे अपने बच्चे के लिए सुबह रोजाना तौर पर चलाती हैं.

Hanuman Chalisa से मिलता है सुकून

Sarah के मुताबिक, Hanuman Chalisa उनके बच्चे को शांत करने में काफी मदद करती है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब बच्चा बहुत रोने लगे या परेशान हो जाए, तब Hanuman Chalisa चलाने पर वह करीब 5 सेकंड में शांत होने लगता है और लगभग 2 मिनट में सो जाता है. उनकी इस बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का खास ध्यान खींचा. Sarah ने अपनी पोस्ट में अपनी पेरेंटिंग से जुड़ी कई और बातें भी बताईं. उन्होंने कहा कि जब उनका बच्चा रोता है तो वह उसे तुरंत गोद में उठा लेती हैं. वह बच्चे को अकेला छोड़कर रोते रहने देने यानी cry it out वाली Method में भरोसा नहीं करतीं.

उन्होंने यह भी बताया कि वह रोजाना करीब 8 मिनट Brahms lullaby बच्चे को सुनाती हैं. Sarah का दावा है कि इससे बच्चे के दिमाग के विकास में तेजी आ सकती है और इसके पीछे डेटा मौजूद है. हालांकि, उन्होंने इस दावे की कोई Detailed Science जानकारी अपनी पोस्ट में शेयर नहीं की. Sarah ने अपनी surrogacy journey के बारे में भी खुलकर बात की.

उन्होंने बताया कि उनकी surrogate मां बच्चे के लिए Breast milk pump कर रही हैं. Sarah ने कहा कि वह surrogate को मूंगफली और soy milk भी भेजती हैं. उनका मानना है कि इससे बच्चे को इन चीजों के शुरुआती exposure में मदद मिल सकती है और आगे चलकर food allergies का खतरा कम हो सकता है. हालांकि, उन्होंने खुद माना कि उन्हें नहीं पता कि इस तरीके के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत मौजूद हैं या नहीं.

इसके अलावा Sarah अपने बच्चे को दोस्तों और पड़ोसियों के कुत्तों के आसपास भी ले जा रही हैं. उनका कहना है कि वह चाहती हैं कि बच्चा कम उम्र से ही pets के संपर्क में रहे, ताकि भविष्य में उसे पालतू जानवरों से एलर्जी होने की संभावना कम हो. उन्होंने बच्चे को गार्डन में नंगे पैर घुमाने की बात भी शेयर की. Sarah इसे grounding कहती हैं. उनके मुताबिक, बच्चे के पैरों का घास, पत्थर या मिट्टी जैसी प्राकृतिक सतहों से संपर्क उसके शारीरिक और neurological development में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: Swiggy Instamart से आई अंडों की ट्रे, एक-एक कर तोड़े तो अंदर का हाल देख उड़ गए होश

Sarah की पोस्ट के बाद Instagram पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. खासतौर पर Hanuman Chalisa का जिक्र लोगों को काफी पसंद आया. कुछ भारतीय यूजर्स ने अपने प्राइवेट एक्सपीरियंस शेयर किए और बताया कि वे भी बच्चों को Hanuman Chalisa सुनाते या गाते रहे हैं. कई लोगों ने इसे मन को शांत करने वाला बताया. इस तरह Sarah Jane Ho की यह पोस्ट उनकी निजी parenting routine की एक झलक देती है, जिसमें आधुनिक parenting ideas के साथ भारतीय धार्मिक परंपरा और प्रकृति से जुड़ी चीजों को भी जगह मिली हुई है.

यहां देखिए पोस्ट

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button