August 12, 2026
Swine Flu in Delhi: सावधान...दिल्ली में फैला स्वाइन फ्लू! 2 की मौत 1500 मरीजों का रिकॉर्ड? जानें किसे ज्यादा खतरा
Swine Flu in Delhi: दिल्लीवासियों को मानसून की एंट्री से गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन उसके साथ ही कई प्रकार की बीमारियों का भी रिस्क भी बढ़ गया है. बरसात के मौसम में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है. H1N1 इन्फ्लूएंजा के मामले इन दिनों दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक स्वाइन फ्लू से 2 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, करीब 1500 मरीजों की पुष्टि की गई है. पिछले साल में इस अवधि में 229 से बढ़कर 1,344 हो गई थी. ऐसे में इस बार के मरीजों की संख्या लगभग 6 गुना बढ़ गई है. डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी होने से चिंता बढ़ गई है. उन्होंने सलाह दी है कि सर्दी-जुकाम होने पर उसे हल्के में न लें. यह गंभीर बीमारी यानी स्वाइन फ्लू का भी मामला हो सकता है.
Read more