August 12, 2026

इन 2 बैंको से लिया है Loan, बढ़ने वाली है आपकी EMI! MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा

Aug 12, 2026 04:03 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • बैंक ऑफ बड़ौदा और केनारा बैंक ने 12 अगस्त यानी आज से MCLR में इजाफा किया है
  • यह बढ़ोतरी 10 बेसिस प्वाइंट तक की गई है
MCLR increased by bank of baroda and Canara bank

इन दो बैंको ने बढ़ाया MCLR

अगर आपका भी लोन बैंक ऑफ बड़ौदा और केनारा बैंक में है तो आपके लिए बड़ा है। इन दोनों बैंको ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफा किया है। नई दरें 12 अगस्त यानी आज से लागू हो गई है। दोनों बैंकों ने कुछ खास पीरियड के लिए ही MCLR बढ़ा है। बता दें, इस बार 10 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया गया है।

ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर

जिन ग्राहकों ने इन बैंको से लोन लिया होगा और उनका कर्ज मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट से जुड़ा होगा, उनकी ईएमआई इस फैसले के बाद बढ़ जाएगी। यानी उन्हें हर महीने ज्यादा खर्च देना है। बैंकों ने यह फैसला आरबीआई की द्विमासिक मीटिंग के बाद लिया है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने इस बार भी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत बढ़ाया है।

क्या होता है MCLR

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट से कम पर ये दोनों बैंक ब्याज नहीं दे सकते हैं। कोई भी वित्तीय संस्था MCLR से कम पर कर्ज अपने ग्राहकों को नहीं दे सकती है। आरबीआई ने 2016 में एमसीएलआर लागू किया था। बता दें, इसमें बढ़ोतरी से ईएमआई बढ़ती है या फिर लोन चुकाने की सीमा बढ़ जाती है। ध्यान रहे यह सिर्फ उन कर्ज के लिए है जिनसे MCLR लिंक है।

केनारा बैंक का रेट (Canara Bank MCLR)

इस बैंक की तरफ से MCLR में कुछ खास पीरियड के लिए ही इजाफा किया गया है। बैंक ने 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है। जिसके बाद बैंक का लेंडिंग रेट 7.95 प्रतिशत से 9.10 प्रतिशत के बीच हो गया है।

बैंक ने एक महीने के MCLR को 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। जिसके बाद यह 8 प्रतिशत से 8.05 प्रतिशत हो गया है। वहीं, तीन महीने का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट बैंक ने 8.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत कर दिया है। 6 महीने का एमसीएलआर 8.60 प्रतिशत से बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गया है।

1 साल के MCLR इस बार 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद 8.75 प्रतिशत से बढ़कर 8.80 प्रतिशत हो गया है। दो साल का एमसीएलआर 9.05 प्रतिशत से बढ़कर 9.10 प्रतिशत हो गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा क्या है रेट (Bank of Baroda MCLR)

इस बैंक ने कुछ सिलेक्टेड पीरियड के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। इस बदलाव के बाद MCLR बढ़कर 7.85 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक हो गया है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया गया है। अब यह 8.20 प्रतिशत हो गया है। 6 महीने और 1 साल के एमसीएलआर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से सिर्फ 3 महीने के पीरियड के लिए बदलाव किया गया है।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें