वाहन निर्माता एमजी की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। MG Ad ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को लॉन्च करने से पहले किस तरह की जानकारी को दिया गया है। MG Adapt प्लेटफॉर्म पर बनाई गई इस गाड़ी में किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई गाड़ी
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसे एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा।
दी यह जानकारी
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के लॉन्च से पहले टीजर को जारी किया गया है। इस टीजर में निर्माता की ओर से गाड़ी की झलक को दिखाया गया है। जिसमें इसके फ्रंट की झलक मिल रही है।
कैसी होगी एसयूवी
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को MG Adapt प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। यह पहली एसयूवी होगी जो इस प्लेटफॉर्म पर ऑफर की जाएगी। इसे कुछ समय पहले ही एमजी की ओर से ऑफर किया गया है। आकार में यह एसयूवी चार मीटर से बड़ी होगी और उम्मीद है कि इसे MG Hector के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर ऑफर किया जाएगा।
मिलेंगे कैसे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, फ्लैट बोनट, बॉडी क्लैडिंग, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कितनी होगी रेंज
एमजी की ओर से नई एसयूवी में 60 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से एमजी की नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा?