August 29, 2026
एसएलबीसी की तिमाही रिपोर्ट, शहरी कर्ज लेने में आगे: रांची में 3 माह में 2,003 करोड़ रुपए बढ़ा लोन, लातेहार में 296 करोड़ घटा - Ranchi News
एसएलबीसी की तिमाही रिपोर्ट, शहरी कर्ज लेने में आगे:रांची में 3 माह में 2,003 करोड़ रुपए बढ़ा लोन, लातेहार में 296 करोड़ घटारांची8 घंटे पहलेलेखक: शशि कुमार
कॉपी लिंकझारखंड में तीन महीने में बैंक लोन सबसे ज्यादा रांची में बढ़ा, जबकि लातेहार में सबसे ज्यादा घटा। 31 मार्च से 30 जून 2026 के बीच रांची में बैंकों का लोन 2,003 करोड़ रुपए बढ़कर 56,673 करोड़ हो गया। जमा भी 1,838 करोड़ बढ़कर 1,06,516 करोड़ रुपए हो गई। दूसरी ओर, लातेहार में लोन 296 करोड़ घटकर 1,673 करोड़ और जमा 188 करोड़ घटकर 3,398 करोड़ रुपए रह गई। यानी रांची में जहां बैंक में जमा पैसा और लोगों को दिया गया लोन दोनों बढ़े, वहीं लातेहार में दोनों घट गए।
Read more