August 28, 2026

Doctor Dies in GYM: अचानक जमीन पर गिरे डॉक्टर, जिम में मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Doctor Dies in GYM: अचानक जमीन पर गिरे डॉक्टर, जिम में मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Doctor Dies in GYM: अचानक जमीन पर गिरे डॉक्टर, जिम में मची अफरा-तफरी, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Doctor Dies in GYM | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 29, 2026 / 10:31 am IST

Published Date: August 29, 2026 10:31 am IST

HIGHLIGHTS

  • जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत
  • 50 वर्षीय डॉक्टर की
  • सीसीटीवी फुटेज सामने आया

असम: Doctor Dies in GYM असम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नागांव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात 50 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज करते समय अचानक मौत हो गई।

Doctor Dies in GYM जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर के डिमोरुगुरी इलाके में स्थित एक जिम में डॉक्टर व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर को एक्सरसाइज करते हुए अचानक गिरते देखा जा सकता है। डॉक्टर के गिरते ही जिम में मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़े। उन्हें पानी भी दिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह साफ होगी। हालांकि, शुरुआती जांच में डॉक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Gym करते वक़्त डॉक्टर को हार्ट अटैक आया और कोई कुछ समझ पाता, तब तक मौत हो गई.

Join Our Whatsapp Group

घटना असम की है. ये डॉक्टर रोज़ की तरह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे, इसी बीच अचानक मुंह के बल गिरे और मौत हो गई. pic.twitter.com/8GLWKjtvOv

— Priya singh (@priyarajputlive) August 28, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट 
  • Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: कन्या-मीन को खर्च पर लगानी होगी लगाम, इन राशि वालों को करियर और कारोबार में मिलेंगे नए मौके, जानें आज का अपना राशिफल 
  • Kajri Teej 2026: 30 अगस्त या 31 अगस्त? कजरी तीज के व्रत को लेकर उलझन में हैं तो यहां जानें कौन-सी तारीख है सही 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  घटना कहाँ हुई?

उत्तर:  असम के डिमोरुगुरी इलाके के एक जिम में।

प्रश्न 2:  मृतक डॉक्टर की उम्र कितनी थी?

उत्तर:  50 वर्ष।

प्रश्न 3:  मौत का कारण क्या माना जा रहा है?

उत्तर:  शुरुआती जांच में हार्ट अटैक, रिपोर्ट से पुष्टि होगी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Web Title: Doctor dies while exercising at the gym

advertisement will close in 10 seconds ×

ads