August 29, 2026

सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल घुद्दा; 11 खेल के इनडोर-आउटडोर मैदान 100 से भी ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यहीं से निकले - Bathinda News

.

राष्ट्रीय खेल दिवस के मायनों को सार्थक बनाने में बठिंडा का सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल, घुद्दा एकदम सटीक साबित हो रहा है। वर्ष 2011 में लगभग 16 एकड़ में स्थापित इस स्पोर्ट्स स्कूल में ​स्थापित अंतर्राष्ट्रीय माणक पर 11 गेम्स के इनडोर व आउटडोर मैदानों में एक्सपर्ट कोच के मार्गदर्शन में बच्चे सुबह व शाम कड़ी प्रेक्टिस करते हैं, साथ ही 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई भी करते हैं।

इतना ही नहीं, यह स्कूल कई राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी दे चुका है। स्कूल में अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में ब्वायज-गर्ल्स खिलाड़ियों का चयन उनके गेम्स ट्रायल के आधार पर होता है। यहां स्कूल में मुफ्त खेल प्रशिक्षण, हेल्दी डाइट और रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा भी है। अब इस स्कूल की हालत सुधारने को सरकार ने 5 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। अगले शैक्षणिक सत्र से यहां वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत हो रही है। वर्तमान में स्कूल में 11 अध्यापक व 9 खेल कोच हैं। यहीं खेली सुमन रानी ने जापान में यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया और पंजाब सरकार की ओर से निकाली पोस्टों के तहत खेलो इंडिया की कोच चुनी गई। दविंदर सिंह कुश्ती स्कॉलरशिप 10 हजार रुपए ले रहे हैं। बास्केटबाल . मनी सिंह ने यूथ नेशनल व खेलो इंडिया में गोल्ड मैडल जीता व यूथ इंडिया कैंप लगाया। एथलेटिक्स . खुशदीप कौर, गुरदीप कौर, सुमन रानी, प्रभजोत कौर, नरपिंदर सिंह, करण दीप कुमार, सिमरजीत कौर व अमनदीप सिंह ने कई टूर्नामेंट में देश के लिए मेडल जीते। हॉकी . लवली कौर, नवनीत कौर, सिमरनजीत कौर, सोमा कौर, हरीशा, जैसमीन कौर भी यहीं से निकले हैं। बॉक्सिंग . कार्तिक शर्मा ने स्कूल नेशनल ब्रोंज, जश्नदीप सिंह ओपन नेशनल ब्रोंज जीता। फुटबाल . प्रभलीन सिंह, पवनवीर सिंह, पुनीतपाल सिंह, कबड्डी, गगनदीप कौर व नवजोत कौर, जसवीर कौर, लछमी, सनमदीप कौर, सर्बजीत कौर ने कई मेडल जीते। कुश्ती . सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, सुखप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, निशान सिंह और अरमान सिंह कंग व आकाश दीप ने नेशनल गेम्स के कुश्ती मुकाबले में मेडल जीते। वेट लिफ्टिंग . अमनदीप कौर, रमनदीप कौर तथा गुरविंदर कौर ने स्टेट व नेशनल गेम्स में में मैडल जीते। . करणदीप सिंह ने बहरीन में हुई पैरा यूथ एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता और खेलो इंडिया में सलेक्ट हुए, अब 10 हजार रुपए महीना स्कॉलरशिप मिलती है। स्पोर्ट्स स्कूल घुद्दा में एथलेटिक्स के लिए इंटरनेशनल स्तर का 400 मीटर x 8 लेन का ट्रैक है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान है। इसके अलावा यहां अंतर्राष्ट्रीय मानक का स्वीमिंग पूल भी है। इसके अलावा वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग रिंक, कबड्डी (कच्चा ग्राउंड) के भी यहां मैदान बने हैं। एथलीट के लिए सुबह जल्दी उठना यहां अनिवार्य है। ग्राउंड पहुंचकर एक्सपर्ट कोच के मार्गदर्शन में दो घंटे का अभ्यास कराया जाता है। इसी दौरान बच्चे स्कूलों में समय मुताबिक पहुंचकर पढ़ाई करते हैं और वापस आकर शाम 4 बजे फिर से मैदान में डटते हैं। शाम को 3 घंटे फिर से सख्त अभ्यास करते हैं।