August 28, 2026

Kanpur Road Accident: रक्षाबंधन के दूसरे दिन सड़क पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते मची अफरातफरी, तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम

Kanpur Road Accident: रक्षाबंधन के दूसरे दिन सड़क पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते मची अफरातफरी, तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम

Kanpur Road Accident: रक्षाबंधन के दूसरे दिन सड़क पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते मची अफरातफरी, तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में कोहराम

Kanpur Road Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: August 29, 2026 / 08:13 am IST

Published Date: August 29, 2026 8:13 am IST

HIGHLIGHTS

  • पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
  • दो बाइकों की भिड़ंत
  • महिला और बेटा घायल

कानपुर: Kanpur Road Accident उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। (Uttar Pradesh Road Accident) हादसा इतना भीषण था कि इसमें पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Kanpur Road Accident जानकारी के अनुसार, मामला राजपुर थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव के पास मुगल रोड की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल राजपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट 
  • Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: कन्या-मीन को खर्च पर लगानी होगी लगाम, इन राशि वालों को करियर और कारोबार में मिलेंगे नए मौके, जानें आज का अपना राशिफल 
  • Kajri Teej 2026: 30 अगस्त या 31 अगस्त? कजरी तीज के व्रत को लेकर उलझन में हैं तो यहां जानें कौन-सी तारीख है सही 

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  हादसा कहाँ हुआ?

उत्तर:  राजपुर थाना क्षेत्र, इटखुदा गांव के पास मुगल रोड पर।

प्रश्न 2:  कितने लोगों की मौत हुई?

उत्तर:  पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की।

प्रश्न 3:  कौन घायल हुए हैं?

उत्तर:  एक महिला और उसका बेटा, दोनों गंभीर रूप से घायल।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Web Title: 2 bikes collide with each other

advertisement will close in 10 seconds ×

ads