August 28, 2026

Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Khel Alankaran Award: आज प्रदेशभर के 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री साय, देंगे राज्य खेल अलंकरण, यहां देखिए पूरी लिस्ट /image: IBC24 File

Modified Date: August 29, 2026 / 09:10 am IST

Published Date: August 29, 2026 7:59 am IST

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन
  • वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मान मिलेगा
  • 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को अलंकरण प्रदान करेंगे, जबकि 43 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी दी जाएगी

रायपुर। Chhattisgarh Khel Alankaran Award: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (Major Dhyan Chand Jayanti) राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day 2026) पर 29 अगस्त को 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। वे 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी देंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को शाम 4 बजे से राज्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है।

इन पुरस्कारों से सम्मानित होंगे खिलाड़ी (Chhattisgarh Sports Award)

राज्य खेल अलंकरण के गरिमामय समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार व सम्मान दिए जाएंगे। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी शामिल हैं।

सभी मंत्री और सांसद होंगे शामिल (Chhattisgarh Sports News)

Chhattisgarh Khel Alankaran Award उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) राज्य खेल अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यगण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

  • CNG Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, आज से महंगा हुआ सफर, CNG के दाम बढ़े, जानें ताजा रेट
  • CG Anganwadi Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली
  • Alka Baghmar Innova Fire Video: छत्तीसगढ़ में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, चार अन्य लोग भी थे सवार, पलभर में खाक हो गई कार, सामने आया रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह कब आयोजित होगा?

उत्तर:  राज्य खेल अलंकरण समारोह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 2:  राज्य खेल अलंकरण समारोह कहां होगा?

उत्तर:  यह समारोह राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे आयोजित होगा।

प्रश्न 3:  कितने खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा?

उत्तर:  वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाएगा।

प्रश्न 4:  मुख्यमंत्री ट्रॉफी किन्हें मिलेगी?

उत्तर:   5 टीमों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

प्रश्न 5:  समारोह में मुख्य अतिथि कौन होंगे?

उत्तर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि तोखन साहू, डॉ. रमन सिंह और विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.