August 16, 2026
चंबल नदी में बीच धारा फंसा यात्रियों से भरा स्टीमर, डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने से 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा वाहन, यात्रियों की अटकी सांसें - Up18 News
आगरा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को विभाजित करने वाली चंबल नदी में रविवार सुबह उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरा एक स्टीमर अचानक बीच नदी की तेज धारा में बंद हो गया। मध्य प्रदेश के भिंड स्थित नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के आगरा के बाह क्षेत्र स्थित कैंजरा घाट की ओर आ रहे इस स्टीमर पर लगभग 50 से 70 यात्री सवार थे, और इसके साथ ही उस पर 10 से 12 मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं। नदी के बीचों-बीच अचानक इंजन बंद होने और स्टीमर के रुकते ही उस पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार जैसी स्थिति पैदा हो गई।
Read more