रेस 4 को लेकर नई खबरें सामने आई हैं, जिसमें आमिर खान के शामिल होने की बात चल रही है। ...और पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रेस 4 (Race 4) को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। खबर थी कि इसके चौथे पार्ट में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) वापसी करेंगे। इसके बाद रणबीर कपूर का भी नाम सामने आया। मूवी को लेकर क्या है वो लेटेस्ट अपडेट्स चलिए जानते हैं?
आमिर खान हो सकते हैं शामिल?
अब खबरें आ रही हैं कि आमिर खान रेस फिल्म में शामिल हो सकते हैं। फिल्मफेयर के अनुसार,'आमिर ने स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें पसंद आई है। उन्होंने फिल्म में गहरी दिलचस्पी दिखाई है और चाहते हैं कि विजय कृष्ण आचार्य निर्देशक बनें। फिलहाल बातचीत चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो आमिर रेस फिल्म का नया चेहरा बन सकते हैं।'
'रेस' का पहला पार्ट साल 2008 में रिलीज हुई था, जिसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर नजर आए थे। फिल्म जबरदस्त सफल रही। फिर 2013 में 'रेस 2' आई। इस फिल्म में सैफ और अनिल के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और अमीशा पटेल भी शामिल हुए।
साल 2018 में आया था पहला पार्ट
फिर रेस 3 साल 2018 में रिलीज हुई, जिसमें सैफ खान की जगह सलमान खान ने ली। कास्ट में नए कलाकार बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह शामिल हुए। एक तरफ जहां रेस 2, रेस 3 का सीधा सीक्वल थी, वहीं रेस 3 की कहानी अलग थी। रेस और रेस 2 के विपरीत, इस फ्रेंचाइज का तीसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहा।
अब, रेस 4 को लेकर बात चल रही है। इसकी कहानी ओरिजनल स्टोरी की टाइमलाइन को आगे बढ़ाएगी। पिछले साल, निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया था कि वह फिल्म के लिए सैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा से बातचीत कर रहे थे। कई रिपोर्टों में लंबे समय तक यह भी दावा किया गया था कि रणबीर कपूर रेस फ्रेंचाइज का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं। बाद में अभिनेता ने इन दावों का खंडन किया।
आमिर खान के साथ दो नए सितारे शामिल?
अब आमिर खान के इस फिल्म में शामिल होने की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले आमिर ने धूम 3 में नए विलेन के रूप में धूम फ्रैंचाइज को साइन किया था। अगर वह रेस 4 में काम करते हैं, तो यह उनकी दूसरी बड़ी फ्रैंचाइज होगी। आमिर की कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आमिर खान के साथ-साथ सिद्धार्थ और टाइगर को भी इसकी स्क्रिप्ट सुनाई गई है। अगर सबकुछ सही रहता है तो आमिर के साथ ये दो नए सितारे भी इसमें शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के बाद इस बड़ी फ्रेचाइजी से भी हाथ धो बैठे Akshaye Khanna, क्या वाकई एक्टर के सिर चढ़ा स्टारडम?
यह भी पढ़ें- Triptii Dimri: एनिमल की 'भाभी 2' की लगी लॉटरी, प्रभास की स्पिरिट से लेकर इन फिल्मों में बिछाएंगी अदाओं का जाल