August 29, 2026

कब रिलीज होगा Daayra का ट्रेलर, किस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म? Kareena Kapoor की मूवी पर आया लेटेस्ट अपडेट

Daayra Trailer Release Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘दायरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपडेट आ गया है. आइए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा और फिल्म की रिलीज में कितना समय है?

‘दायरा’ के ट्रेलर पर अपडेट

दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में करीना ने फिल्म ‘दायरा’ के ट्रेलर रिलीज को लेकर जानकारी दी है. करीना ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए करीना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि डीसीपी अजूनी कोहली, अडिग, रहस्यमय, निर्भीक. ‘दायरा’ की दुनिया में कदम रखने का इंतजार 31 अगस्त 2026 को ट्रेलर के साथ खत्म होता है. ‘दायरा’ हिंदी और मलयालम में 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पृथ्वीराज भी होंगे अहम किरदार में

करीना कपूर ने अपने पोस्ट में बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त 2026 को रिलीज कर दिया जाएगा और ये फिल्म अगले महीने यानी 18 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. फिल्म में करीना कपूर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.

फिल्म की कहानी

वहीं, अगर कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इंटेंस ड्रामा है, जो न्याय, कानून, अपराध और समाज की दोहरी मानसिकता के बीच की धुंधली रेखा को दर्शाती है. इस फिल्म का निर्माण Junglee Pictures और पेन स्टूडियो द्वारा किया गया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

---विज्ञापन---

सितंबर के महीने में रिलीज होंगी कई फिल्में

गौरतलब है कि सितंबर के महीने में कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में हर किसी के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. फिल्मों की बात करें तो अगले महीने में अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को रिलीज के लिए तैयार है.

कौन-कैसा करेगा परफॉर्म?

इसके अलावा तमिल स्पाई एक्शन फिल्म ‘सरदार 2’, 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की एक्शन/हॉरर फिल्म ‘वन’ (Vvan) भी 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा कई और फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में कौन क्या कमाल दिखागा ये वक्त ही बताएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘अगला नंबर मासूम शर्मा…’, अंकित बालियान की हत्या के बाद हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma को जान से मारने की धमकी