
समांथा रुथ प्रभु ने बताया प्रेग्नेंसी में बढ़ गया 11 किलो वजन
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं. समांथा अक्सर अपनी इस नई जर्नी की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक एएमए (Ask Me Anything) सेशन किया, जिसमें फैंस ने उनसे प्रेग्नेंसी और मदरहुड को लेकर कई सवाल पूछे. इस सेशन में उन्होंने प्रेग्रेंसी के दौरान बढ़ते वजन पर भी बात की.
समांथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर सेशन में हिस्सा लिया और पूछा “नई माताओं, आप कैसी हैं?” एक फैन ने जवाब दिया, वजन बढ़ रहा है. इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा “मैं समझ सकती हूं. मेरा वजन पहले ही 11 किलो बढ़ गया है”. दूसरी फैन ने समांथा से पूछा, क्या आप इस दौर को एंजॉय कर रही हैं? और उन्होंने जवाब दिया, दिल से.
‘मॉम ब्रेन’ पर भी हुई बात
एक फैन ने बताया वो कभी-कभी बिना सोचे-समझे ही वाक्य शुरू कर देती हैं, जिसे वो “मां का दिमाग” कहती हैं. वहीं एक फैन ने मदरहुड रूटीन के बारे में बताया कि वो बच्चे को दूध पिलाती हैं, डकार दिलाती हैं, झुलाती हैं और फिर ये सब दोहराती हैं. इस पर समांथा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यो तो पहले से ही एक फुल-टाइम जॉब जैसा लग रहा है.
पति के साथ बेबीमून की तस्वीरें की थीं शेयर
इससे पहले समांथा ने पति राज निदिमोरू के साथ अपने बेबीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. तस्वीरों में दोनों एक नई जगह घूमते और साथ में समय बिताते नजर आए. इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वर्कआउट सेशन की झलक भी फैंस के साथ शेयर की थीं.
ये भी पढ़ें: ऐसे प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रहीं समांथा रुथ प्रभु, पति राज के साथ बिताए खास पल, बेबी बंप भी किया फ्लॉन्ट
‘मां इंति बंगाराम’ में नजर आई थीं सामंथा
वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा पिछली बार फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ में लीड रोल निभाते दिखी. समांथा के अलावा इस फिल्म में गुलशन देवैया और दिगंत मनचले भी थे. ‘मां इंति बंगाराम’ के रिलीज के बाद ही समांथा ने मैटरनिटी ब्रेक लेने का ऐलान किया था.
रियलिटी शो होस्ट करेंगी सामंथा
फिल्मों के अलावा समांथा जल्द ही रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल को होस्ट करती नजर आएंगी. ये शो ‘सोनी लिव’ पर स्ट्रीम होने वाला है.

सरिता शर्मा
सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.
Read More